Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Thursday, January 22, 2026
राजनीतीहिमाचल

शिमला एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया !
द्वारा

Spread the love

शिमला एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया !
द्वारा

शिमला , 21 जनवरी 2023
राजधानी शिमला के ढली थाने के तहत एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह अपने कुछ साथियों के साथ ठैला के जंगल में शिकार करने गया था। पुलिस को गवाह की ओर से दिए गए बयान से पता लगा है कि मृतक ने हाथ में बंदूक पकड़ी हुई थी। इस दौरान अचानक गोली चल गई, जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ लोग जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए ढली के साथ लगते ठैला के जंगल में आए थे। राकेश कुमार नाम के व्यक्ति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बीते शुक्रवार देर शाम कुछ लोग जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए ठैलाआए। उसने बंदूक की गोली की आवाज सुनी।

देखा कि एक आदमी दोनों हाथों से छाती को पकड़कर जमीन पर गिर पड़ा है। उसके हाथ में बंदूक थी, ऐसे में उससे अचानक खुद से ही गोली चल गई। मृतक का नाम केवल राम पुत्र कांशीराम निवासी गांव अन्नु पोस्ट ऑफिस कथोग तहसील ठियोग है। पुलिस ने ढली थाना में FIR दर्ज की है। जिसमें IPC की धारा 336, 304 ए, 201, 34 और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। SHO ढली इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *