Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Thursday, May 7, 2026
राजनीतीहिमाचल

इंडिया इंश्योरेंस के रीजनल मैनेजर व् सर्वेयर को 5 लाख की रिश्वत लेते सीबीआई ने दबोचा

Spread the love

न्यू इंडिया इंश्योरेंस के रीजनल मैनेजर व् सर्वेयर को 5 लाख की रिश्वत लेते सीबीआई ने दबोचा

सोलन:5 जनवरी 2023
परवानू के एक उद्योगपति से इंश्योरेंस क्लेम के बदले रिश्वत लेने वाले दो लोगों को शिमला की सीबीआई टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया | जानकारी के अनुसार न्यू इंडिया के रीजनल मैनेजर जे.के. मित्तल व् सर्वेयर ऍन .एस. सिद्धू को सीबीआई शिमला की टीम ने चंडीगढ़ में गिरफ्तार किया |

एस पी राजेश व् डीएसपी बलबीर शर्मा की अगुवाही में टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दोनों को मौके पर ही दबोच लिया | 2010 में परवानू के एक उद्योग में आग लगने के बाद उसके क्लेम को इंश्योरेंस कम्पनी ने देने से इंकार कर दिया था | डेढ़ करोड़ के क्लेम के बदले रीजनल मैनेजर ने उद्योगपति को केवल 44 लाख का क्लेम देने की बात पर सहमति जताई | परन्तु इस रकम के लिए उंसने उद्योगपति से 15 लाख की रिश्वत की मांग की जिस पर 12 लाख पर उद्योगपति व् मैनेजर की सहमति हो गयी | इसमें 5 लाख पहले व् बाकि 7 लाख चेक बनने के बाद देने की बात तय हुई | उद्योगपति ने सीबीआई से सम्पर्क साधा व् अपनी शिकायत दर्ज कराइ | जब मैनेजर ने उद्योगपति को पहली रकम लेकर चंडीगढ़ बुलाया तो सीबीआई की टीम ने पूर्व योजना के तहत दोनों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *