परवानू पुलिस ने आयोजित किया साइबर जागरूकता प्रशिक्षण शिविर
परवानू पुलिस द्वारा परवानू के पीआईए हॉल में साइबर जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
परवानू पुलिस ने आयोजित किया साइबर जागरूकता प्रशिक्षण शिविर
परवानू पुलिस द्वारा परवानू के पीआईए हॉल में साइबर जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
Mobile fast news /परवाणू :6 जनवरी 2023
शिविर में इसमें परवाणू अनुमंडल के स्थानीय निवासी, ट्रक संचालक, स्थानीय व्यवसायी व जांच अधिकारी शामिल हुए | कार्यक्रम की अध्यक्षता साइबर थाना शिमला के सहायक पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने की। उन्होंने साइबर क्राइम से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा जागरूक होने की सलाह दी |

भूपेंद्र ने लोगों के साथ हेल्पलाइन नंबर साझा करते हुए कहा की किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर- 1930 पर तुरंत साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की सूचना दें। जितनी जल्दी धोखाधड़ी की सूचना दी जाती है, धन की वसूली की संभावना उतनी ही अधिक हो जाती है। कोई भी स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के अलावा 0177 2620331 पर भी शिकायत कर सकते हैं | उन्होंने सलाह दी की ओटीपी कभी किसी को शेयर न करें, चाहे वह डिलीवरी बॉय हो या कोई आपसे कॉल पर पूछ रहा हो। मोबाइल पर भी किसी अनजान व्यक्ति के टेक्स्ट का जवाब न दे न किसी अनजान व्यक्ति को वीडियो कॉलिंग करें यह सेक्सटॉर्शन के लिए हनी ट्रैप हो सकता है। उन्होंने कहा की जहाँ डिजिटलाइज़ेशन होने से सुविधाएँ बढ़ी हैं वहीँ इस से अपराध भी बढ़ा है |

इस लिए अज्ञात स्रोतों से आपको भेजे गए असत्यापित लिंक पर क्लिक न करें और न ही दूरभाष पर अपने वित्तीय विवरण किसी को साझा करें | यदि कोई बैंक की ओर से भी कोई कॉल करता है तो बैंक में जाकर वेरिफाई करें। सिंह ने बताया की कुछ लोग प्रधानमंत्री योजनाओं का हवाला देकर सरकारी सहायता राशि हस्तानांतरित करने के नाम पर लोगों को ठग लेते हैं | उन्होंने परवानू पुलिस अनुमंडल के जांच अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जांच टिप्स भी दिए । साथ ही लोगों को क्रिप्टोकरेंसी जैसे ऑनलाइन फ्रॉड से दूर रहने की सलाह दी | इस अवसर पर डीएसपी प्रणव चौहान , थाना प्रभारी फूल सिंह, व् अन्य पुलिस कर्मी तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे |
