Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Wednesday, April 15, 2026
राजनीतीहिमाचल

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार बोले- हिमाचल में होगी पशुगणना, पशुओं को बेसहारा छोडऩे पर पांच हजार रुपए का जुर्माना
January 16, 2023

Spread the love

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार बोले- हिमाचल में होगी पशुगणना, पशुओं को बेसहारा छोडऩे पर पांच हजार रुपए का जुर्माना
January 16, 2023
ब्यूरो,मोबाईल फ़ास्ट न्यूज: प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि लावारिस पशु प्रदेश में परेशानी का सबब बने हुए हैं. और यह परेशानी लोगों ने खुद ही खड़ी की हुई है. उन्होनें कहा कि आवारा पशुओं पर लगाम कसने के लिए प्रदेश सरकार पशुओं की गणना करवाएगी साथ ही पशुओं की टांग पर टैगिंग की जाएगी जिस पर पशु के मालिक का नाम, मकान नंबर और स्थायी पता होगा, जो भी किसान अपने पशुओं को सडक़ या खेतों में बेसहारा छोड़ेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इसके साथ ही पशुओं को बेसहारा छोडऩे पर पांच हजार रुपए से ज्यादा जुर्माना भी किया जाएगा,इस बात के आदेश जारी कर दिए गए हैं. कृषि एवं पशुपालन मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार अपने जिला कांगड़ा पहुंचने पर चंद्र कुमार ने यह बात कही है. उन्होंने मकर संक्रांति के मौके पर पहले ज्वालाजी मां तथा बाद में बजे्रश्वरी देवी के दरबार में माथा टेक आशीर्वाद लिया. मंत्रिमंडल में कांगड़ा को मिलेगी पर्याप्त जगह चंद्र कुमार ने कहा कि कांगड़ा जिले की जनता ने दस विधायक चुनकर भेजे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *