वरिष्ठ न्यायाधीश सबीना हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त।
शिमलाः JAN 20, 2023
वरिष्ठ न्यायाधीश सबीना हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त।
शिमलाः JAN 20, 2023
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की वरिष्ठ न्यायाधीश सबीना को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।केंद्र सरकार ने इस बारे शुक्रवार को अधिसूचना जारी की है।अधिसूचना के तहत न्यायाधीश सबीना को 21 जनवरी 2023 से मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार सौंपा गया है।मुख्य न्यायाधीश अमजद ए सैयद अपना सेवाकाल पूरा कर शुक्रवार को सेवानिवृत हो गए।

न्यायाधीश सबीना का जन्म 20 अप्रैल 1961 को हुआ था।लॉ की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में वकालत की।वर्ष 1986 में उन्हें सर्वसम्मति से पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के बार एसोसिएशन का संयुक्त सचिव चुना गया। 21 जनवरी 1997 को उनकी नियुक्ति अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के तौर पर की गई थी।12 मार्च 2008 को इन्हें पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया।इसके बाद 23 फरवरी 2010 को इन्हें हाईकोर्ट के स्थाई न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई गई।11 अप्रैल 2016 को इन्हें राजस्थान उच्च न्यायालय स्थानांतरित किया गया था।इसके बाद 8 अक्तूबर 2021 को इन्होंने हिमाचल हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ ली।
