Himachal Statehood Day: मुख्यमंत्री ने 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर प्रदेश के लोगों को दी शुभकामनाएं
January 25, 2023
Himachal Statehood Day: मुख्यमंत्री ने 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर प्रदेश के लोगों को दी शुभकामनाएं
January 25, 2023
शिमला, हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश में आज यानि (25 जनवरी) को पूरे राज्य में अपना 53वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मना रहा है. 1971 में आज ही के दिन हिमाचल प्रदेश भारत का 18वां राज्य बना था.
पूर्ण राज्यत्व दिवस का राज्य स्तरीय समारोह हमीरपुर जिले में आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और विभिन्न टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी लेंगें.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार के कुशल नेतृत्व में राज्य के लोगों के निरंतर प्रयासों से पूर्ण राज्य का दर्जा संभव हो पाया है. तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी का परोपकार, जिनका राज्य और इसके लोगों के प्रति विशेष ध्यान था.
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राज्य की विकास यात्रा में लोगों के योगदान को याद करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश के 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस और गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दीं.
