Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Monday, May 18, 2026
हिमाचल

शिमला ! कोरोना किट ख़रीद के हेराफेरी मामले में डॉ गुप्ता गिरफ़्तार !
शिमला, 02 फरवरी 2023

Spread the love

शिमला ! कोरोना किट ख़रीद के हेराफेरी मामले में डॉ गुप्ता गिरफ़्तार !
शिमला, 02 फरवरी 2023
कोरोना काल के दौरान आवश्यक उपकरणों की खरीद-फरोख्त में हेराफेरी मामले फंसे स्वास्थ्य विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. अजय कुमार गुप्ता को स्टेट विजिलेंस की टीम ने गिरफ़्तार कर लिया। उसके बाद जांच एजेंसी ने उसे में अदालत में पेश किया। अदालत ने गुप्ता को 4 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गौरतलब है कि कोरोनाकाल के दौरान गुप्ता पर स्वास्थ्य निदेशक रहते एबीजी मशीनों की खरीद के लिए 4.25 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।

इस संबंध में दर्ज एफआईआर संख्या 4/22 दर्ज की गई थी। मामले की जांच विशेष जांच इकाई की ओर से की जा रही है। गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के माननीय उच्च न्यायालय की ओर से जमानत खारिज किए जाने के बाद गुप्ता ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने गुप्ता को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से 4 फरवरी तक पुलिस रिमांड मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *