Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Monday, June 1, 2026
हिमाचल

हिमाचल प्रदेश कृषि सेवाएं संघ प्रथम श्रेणी की मांगों को पूरा करने का कृषि मंत्री का आश्वास

Spread the love

हिमाचल प्रदेश कृषि सेवाएं संघ प्रथम श्रेणी की मांगों को पूरा करने का कृषि मंत्री का आश्वास

सोलन 5 फरवरी 2023
हिमाचल प्रदेश कृषि सेवाएं संघ प्रथम श्रेणी राजपत्रित के अधिकारी प्रदेशाध्यक्ष डा. रविन्द्र शर्मा की अगवाही में अपनी मांगों को लेकर  कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे |  जहाँ उन्होंने कृषि मंत्री से भेंट कर उनके साथ कृषि अधिकारीयों के पे -स्केल की समानता को लेकर विस्तृत चर्चा की | संयुक्त निदेशक डा. राजेश कौशिक ने बताया की  कृषि अधिकारीयों व् पशु चिकित्सकों की शैक्षणिक योगयता समकक्ष है तथा पहले दोनों विभागों के अधिकारीयों का वेतनमान समान था | परन्तु कुछ समय से दोनों विभागों के अधिकारीयों के वेतनमान में असमानता कर दी गयी है | सभी बातों पर विचार करते हुए माननीय कृषि मंत्री ने आश्वस्त  किया की इस विषय पर पूर्ण गहनता के साथ विचार करके निर्णय लिया जायेगा |

गत कई वर्षों से कृषि  विभाग में संयुक्त निदेशक से अतिरिक्त
निदेशक व कृषि  निदेशक  बनने के लिए अधिकारियों का मानदण्ड़ सही न होने  से परेशान होना पड़ता रहा है। इस पर कृषि मंत्री ने सहमति जताते हुए प्रशासनिक तौर पर कार्यवाही करने का आष्वासन दिया। विभाग में कृषि प्रसार अधिकारी, कृषि विभाग अधिकारी, चालक व अन्य महत्वपूर्ण पदों को शीघ्र अतिशीघ्र भरने की कड़े जोर से सहमति जताई। इस बैठक में  महासचिव नरेष नायक , वित् सचिव धर्मपाल गौतम , वरिष्ठ उप-प्रधान  रविंदर जसरोटिया , संयुक्त सचिव गौरव शर्मा,  संयुक्त निदेशक (कृषि) रघुवीर सिंह, निदेशक (समिति) राजेश सूद , निदेशक ही.प्र. राज्य बीज एवं जैविक उत्पादन  सुरेन्द्र ठाकुर व् ऐसोसिएषन के समर्थन में विषेश रूप से जिला कांगड़ा के विद्यायक केवल सिंह पठानिया मौजूद  रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *