Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Sunday, May 31, 2026
कृषिहिमाचल

बागवानी महकमा दवाइयों की खरीद के लिए ऑनलाइन टैंडर की तैयारी में
शिमलाःFebruary 12, 2023
14 कंपनियों ने दवाइयां स्पलाई करने में रूचि दिखाई

Spread the love

बागवानी महकमा दवाइयों की खरीद के लिए ऑनलाइन टैंडर की तैयारी में
शिमलाःFebruary 12, 2023
14 कंपनियों ने दवाइयां स्पलाई करने में रूचि दिखाई
शिमला। प्रदेश सरकार ने सेब की फसल के लिए दवाइयों की खरीद करने की कवायद शुरू कर दी है। इस कड़ी में बागवानी महकमा दवाइयों की खरीद के लिए टैंडर की औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गया है। बागवानी विभाग के पास कीटनाशक व फंफूदनाशक दवाइयों सप्लाई करने के लिए 14 कंपनियों ने रूचि दिखाई है। अगले कुछ दिनों में सेब की दवाइयों की सप्लाई के आर्डर दिए जाएंगे।

विधानसभा के बजट सत्र से पहले प्रदेश सरकार हरकत में आ गई है। सरकार ने बागवानी विभाग को समय रहते सेब के फसल की इवाइयों का पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश जारी किए है। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी खुद बागवानों की समस्या को लेकर फील्ड में उतरे हुए है। वहीं बागवानी विभाग ने सेब की दवाइयों के लिए कंपनियों से रेट फाइनल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बागवानी विभाग व बागवानी विश्वविद्यालय नौणी ने बागवानों के लिए कीटनाशक व फंफूदनाशक 40 दवाइयों को शैड्यूल जारी किया हैञ लिहाजा अब बागवानी विभाग अलग अलग कंपनियों से अलग अलग दवाइयों की खरीद करेगा। बागवानी विभाग ने दवाइयों की खरीद के लिए बाकायदा ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए गए थे। 14 कंपनियों ने रूचि दिखाई है। बाववानी विभाग के अधिकारी अब इन कंपनियों से दवाइयों के रेट फाइनल करने जा रहे है। इसके बाद दवाइयों की सप्लाई के लिए कंपनियों को आर्डर दिए जाएंगे। बागवान मार्च महीने के बाद सेब के पौधों में दवाइयों कर छिडक़ाव करना शुरू कर देते है। बागवनों को इस बार से किटनाशक व फंफूदनाशक दवाइयों उपदान पर उपलब्ध की जाएगी। वहीं बागवानी विभाग के दवाइयां ब्लॉक स्तर के सभी कार्यालयों में उपलब्ध करवाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *