Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Tuesday, May 19, 2026
राजनीतीहिमाचल

मुख्यमंत्री तथा उप-मुख्यमंत्री ने किरण बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया

Spread the love

मुख्यमंत्री तथा उप-मुख्यमंत्री ने किरण बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय जी.एस. बाली की धर्मपत्नी एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर. एस. बाली की माता किरण बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने आज नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए उन्हें इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
उप-मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *