Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Wednesday, April 15, 2026
शिक्षाहिमाचल

स्कूल परिवहन सुरक्षा को लेकर उपमण्डल स्तरीय बैठक आयोजित
सोलन ब्यूरो:06.03.2023

Spread the love

स्कूल परिवहन सुरक्षा को लेकर उपमण्डल स्तरीय बैठक आयोजित
सोलन ब्यूरो:06.03.2023
स्कूल परिवहन सुरक्षा को लेकर उपमण्डल स्तरीय बैठक आज उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में उपमंडलाधिकारी सोलन संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में संजय कुमार ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों के लिए चलाई जाने वाली स्कूल बसों के पूर्ण दस्तावेजों की जांच कर उनका रिकॉर्ड रखना स्कूल प्रबंधन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल प्रबंधन 23 अक्तूबर, 2018 को जारी हिमाचल प्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशित अधिसूचना का पालन करें।

उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन स्कूली बच्चों को ले जाने के लिए उपयोग किए जाने वाले सभी निजी वाहनों के दस्तावेज व रिकॉर्ड स्कूल में भी रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो अभिभावक बच्चों को स्कूल से ले जाने व छोड़ने के लिए निजी वाहन का उपयोग करते है उन अभिभावकों से इस संबंध में अंडर्टेकिंग लेना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर उपमण्डल विद्यालय प्रबंधन परिवहन अधिकारी, ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारी सहित हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *