Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Thursday, June 4, 2026
डेली न्यूज़

मुख्यमंत्री 12 अप्रैल, 2023 को दून विधानसभा क्षेत्र के प्रवास परसोलन ब्युरो 10.04.2023

Spread the love

मुख्यमंत्री 12 अप्रैल, 2023 को दून विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
सोलन ब्युरो 10.04.2023
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 12 अप्रैल, 2023 को सोलन ज़िला के दून विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।सुखविंदर सिंह सुक्खू 12 अप्रैल, 2023 को प्रातः 10.30 बजे नवोदय विद्यालय कुनिहार पहंुचेंगे।मुख्यमंत्री तदोपरांत प्रातः 10.40 बजे गम्भर खड्ड बनिया देवी-बुघार मार्ग पर पुल तथा सड़क का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री प्रातः 11.30 बजे सनसिटी मार्ग बद्दी पर साईकल ट्रैक की आधारशिला रखेंगे।सुखविंदर सिंह सुक्खू इसके उपरांत, बद्दी में प्रदेश लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के कार्यालय एवं आवास का शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री तदोपरांत सिरसा नदी पर हररायपुर-चुनरी मार्ग पर 180.20 मीटर लम्बे डबल लेन पुल की आधारशिला रखेंगे।वह कल्याणपुर में महिला पुलिस थाना बद्दी का लोकार्पण करेंगे।सुखविंदर सिंह सुक्खू दिन में 02.00 बजे हनुमान चैक बद्दी में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *