Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Thursday, April 16, 2026
राजनीतीहिमाचल

Spread the love

शिमला,15 अप्रैल.राज्य सहकारी बैंक के निदेशक प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सराहना करते हुए कहा है कि उन्होंने प्रदेश के लोगों को अपने भवनों के एटिक छत की ऊंचाई बढ़ाने की एक बड़ी सौगात दी है जिसके लिये मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं। आवसीय घरों में एटिक फ्लोर की ऊंचाई 2.7 से बढ़ाकर 3.05 मीटर की अनुमति से टीसीपी के तहत नगर निगम की परिधि में आने वाले सभी भवन मालिकों को बहुत बड़ी राहत हैं। इस निर्णय से लोग अपने एटिक के छत की ऊंचाई बढ़ाकर इस का प्रयोग एक कमरे के तौर पर कर सकेंगे।
हिमराल ने एक बयान में आज यहां कहा कि यह निर्णय प्रदेश सरकार की जन हितेषी सोच का ऐतिहासिक पग है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से शिमला जैसे शहर में जिनके भवन इस आधार पर नियमितीकरण के लिये अधर में लटके थे उन भवन मालिकों को बहुत बड़ी रहात है और यह सुक्खू सरकार का लोगों को 15 अप्रैल, हिमाचल दिवस का बहुत बड़ा तोफा हैं।
हिमराल ने भाजपा के उन नेताओं को आड़े हाथ लिया है जो सरकार के इस निर्णय को राजनीति से प्रेरित बता रहें हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रदेश सरकार के जन हित के फेंसलो का स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के लोगों ने उन्हें सत्ता से बाहर इसी लिये किया है कि उन्होंने अपने पांच साल के कार्यकाल में लोगों के उत्थान के लिए कोई भी कार्य नही किया। उन्होंने कहा है कि आगे आने वाले समय में ओर भी जनहित के फैंसले सुक्खू सरकार लेगी।उन्होंने इस बड़ी राहत के लिये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी पूरी कैविनेट का आभार जताया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *