Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Wednesday, April 15, 2026
राजनीतीहिमाचल

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा परवाणू उद्योगों के वार्षिक सर्वेक्षण कैम्प का आयोजन

Spread the love

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा परवाणू उद्योगों के वार्षिक सर्वेक्षण कैम्प का आयोजन
परवाणू उद्योग विभाग कि सभागार में  राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), क्षेत्रीय कार्यालय, शिमला द्वारा एक कैंप का आयोजन किया गया | आयोजन में  औद्योगिक सर्वेक्षण के अंतर्गत  वेब पोर्टल पर ए एस आई अनुसूची को स्वत: संपूरित करने कि जानकारी दी गयी । इस आयोजन में परवाणू और धर्मपुर  के औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित विभिन्न विनिर्माण क्षेत्रों की वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण उच्च प्राथमिकता वाली  इकाइयों तथा अन्य इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कैंप का उद्घाटन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), क्षेत्रीय कार्यालय, शिमला के उप महानिदेशक  अल्ताफ हुसैन हाजी ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए  अल्ताफ ने राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा एकत्र  किये गए  वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण केआंकड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला |  

उन्होंने कैंप में उपस्थित विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे रिटर्न को  समयबद्ध  अवधि मेँ स्वत: संपूरित करें | उन्होंने कहा कि यदि किसी भी इस कार्य के लिए किसी को भी कोई जानकारी या मदद कि आवश्यकता हो तो वह  राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी को संपर्क कर सकते हैं | हुसैन ने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा उद्योगों कि हर सम्भव मदद करना हमारा लक्ष्य है | उन्होंने बताया कि इस सर्वक्षण के अनुसार ही देश कि जीडीपी का आंकलन किया जाता है | इस लिए हर उद्योगपतियों का यह कर्त्तव्य बनता है कि वह समय से अपनी वार्षिक सर्वेक्षण रिपोर्ट को सम्पूर्ण करे | जिस से उद्योगों के नफे नुकसान का आंकलन कर सरकार उद्योगों की उचित मदद कर सके | इस अवसर पर बैक्सन ड्रग्स , पी ए  पीनियंस , एमटी ऑटोक्राफ्ट , टैफे मोटर्स व् अन्य उद्योगों के समन्वयक मजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *