Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Saturday, May 30, 2026
राजनीतीहिमाचल

ग्राम पंचायतांे को हरित ग्राम पंचायत के रूप में विकसित कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत – संजय अवस्थीसोलन ब्यूरो:24.04.2023

Spread the love

ग्राम पंचायतांे को हरित ग्राम पंचायत के रूप में विकसित कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत – संजय अवस्थी
सोलन ब्यूरो:24.04.2023
ग्राम पंचायत कयारड़ में लगभग 33 लाख रुपए की लागत से निर्मित पंचायत घर का लोकार्पण
मुख्य संसदीय सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग ) संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतांे को हरित ग्राम पंचायत के रूप में विकसित कर इन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कयारड़ में लगभग 33 लाख रुपए की लागत से निर्मित पंचायत घर का लोकार्पण करने के उपरान्त उपस्थित जन समूह को सम्बोधित कर रहे थे।

संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक ज़िला में 02-02 ग्राम पंचायतों को पायलट आधार पर ग्रीन पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा। इन ग्राम पंचायतों में 500 किलोवाट क्षमता से लेकर एक मेगावाट क्षमता तक की सौर परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी। इससे जहां ग्राम स्तर पर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के अवसर सृजित होंगे वहीं ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना सम्भव होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर आवश्यक अधोसंरचना का विकास उन्नति के नए सोपान स्थापित करेगा।
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में 50 हिम ईरा आदर्श दुकानें भी स्थापित करेगी। यह दुकानें प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों को उत्पादों की बिक्री के लिए मंच प्रदान करेंगी। इन समूहों की सुविधा के लिए आजीविका भवनों का प्रावधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र को देश एवं प्रदेश का आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए वह योजनाबद्ध कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्त विकास के लिए एकजुटता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की खनन निधि की 25.82 करोड़ रुपए की धनराशि आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के विकास पर व्यय की जा रही है।
संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूरजपुर एंव कयारड़ सहित अन्य साथ लगते क्षेत्रों के लिए 06 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल परियोजना निर्मित की जा रही है। इस योजना का 40 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट में 32 बीघा भूमि पर पशुपालन प्रशिक्षण स्थापित किए जाएगा। केन्द्र सरकार द्वारा इसके लिए 14.50 करोड़ रुपए उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस कार्य के लिए 4.50 करोड़ रुपए की प्रथम किस्त प्राप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट में 10 करोड़ रुपए की लागत से बस अड्डा निर्मित किया जाएगा।
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि राजकीय उच्च पाठशाला भराड़ीघाट को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला गतेड़ को राजकीय माध्यमिक पाठशाला के रूप में स्तरोन्नत करने का मामला मुख्यमन्त्री के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि भराड़ीघाट से कुंद गांव तक मार्ग के लिए 05 लाख रुपए स्वीकृत कर दिए गए हैं। उन्होंने निचला नलाग से मोक्षधाम तक सम्पर्क मार्ग के लिए 01 लाख रुपए तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग से उपरली क्यारद तक मार्ग के लिए 01 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने हरिजन बस्ती कयारड़ से मुख्य मार्ग तक सम्पर्क मार्ग के लिए भी 01 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की।उन्होंने तदोपरान्त जन समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके त्वरित निपटारे के निर्देश दिए।


खण्ड कांग्रेस समिति अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, ग्राम पंचायत कयारड़ की प्रधान सरोज, उप प्रधान मोहन सिंह ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य लीला ठाकुर, पंचायत कल्याण समिति के अध्यक्ष जगदीश शर्मा, खण्ड कांग्रेस समिति अर्की के सचिव रोशन वर्मा, व्यापार मण्डल अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, युवा कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष हेमन्त वर्मा, कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी, उपमण्डलाधिकारी केश्व राम, खण्ड विकास अधिकारी अर्की तारा शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता रवि कपूर, अन्य अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि तथा ग्राम पंचायत निवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *