Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Monday, February 9, 2026
राजनीतीहिमाचल

मुख्यमंत्री ने प्रवासी हिमाचलियों से पर्यटन को प्रोत्साहित करने का आग्रह कियाशिमला:24 अप्रैल, 2023

Spread the love

मुख्यमंत्री ने प्रवासी हिमाचलियों से पर्यटन को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया
शिमला:24 अप्रैल, 2023
इंर्ग्लैंड स्थित ब्रिटिश हिमाचल सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने रविवार सायं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंग्लैंड में बसे प्रवासी हिमाचलियों से राज्य में पर्यटन व अन्य क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवोन्मेषी पहल कर रही है।

सोसाइटी के प्रतिनिधि अवनीष और रितु ने मुख्यमंत्री को ब्रिटिश हिमाचल सोसाइटी द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि सोसाइटी द्वारा गत 15 अप्रैल को लंदन में 76वां हिमाचल दिवस भी मनाया गया। सोसाइटी प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *