मजदूर दिवस पर जेबीआर ने बिना नोटिस निकाले कर्मचारी , कर्मचारीयों ने किया नप में हंगामापरवाणू 1 मई 2023
मजदूर दिवस पर जेबीआर ने बिना नोटिस निकाले कर्मचारी , कर्मचारीयों ने किया नप में हंगामा
परवाणू 1 मई 2023
परवानू में जेबीआर कम्पनी ने मजदूर दिवस के मौके पर तोहफे के तौर पर कर्मचारियों को बिना नोटिस के बाहर कर दिया | जिसके बाद कर्मचारियों ने नप के बाहर कम्पनी व् नप के खिलाफ नारे लगाए तथा रोष प्रकट किया | कर्मचारियों को बिना नोटिस दिए निकाले जाने पर उन्होंने कार्यकारी अधिकारी को शिकायत की जिस पर कार्यकारी अधिकारी ने दोनों पक्षों से बातचीत की | बता दें की जेबीआर द्वारा नप के साथ हुए कूड़ा निष्पादन कार्य को अन्य ठेकेदार को देने के चलते जेबीआर ने कर्मचारियों को बाहर किया |

कंपनी का कहना है की जो कर्मचारी नए ठेकेदार के पास करना चाहते हैं वह कर सकते हैं | कंपनी द्वारा ईएसआई व् पीएफ न दिए जाने के चलते कर्मचारियों द्वारा लेबर कोर्ट में शिकायत भी दी गयी है जिसके चलते भी कम्पनी व् कर्मचारियों में तनाव चलता रहा है | गौर हो की जेबीआर द्वारा कूड़ा निष्पादन कार्य में नियमों के उलंघन व् गंदगी फ़ैलाने के मामले में इनका कई बार चालान भी किया गया है | बावजूद इसके कंपनी पर नप या प्रदूषण विभाग द्वारा कोई सख्त कार्यवाही नहीं की गयी है न सरकार द्वारा करार निरस्त किया गया है | वहीँ कम्पनी अब कूड़ा निष्पादन कार्य को आगे किसी अन्य ठेकेदार को दे रही है जो की नियमों की अनदेखी है तथा जिस पर सरकार चाहे तो इनका करार निरस्त होना हो सकता है |
कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा ने बताया की दोनों पक्षों से बात हो गयी है | फिलहाल कम्पनी किसी को निकालेगी व् सभी कर्मचारी काम पर लौट गए हैं | उन्होंने बताया की कंपनी द्वारा कर्मचारियों का बकाया व् अपना जवाब लेबर कोर्ट में दिया जायेगा |
