Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Tuesday, May 19, 2026
राजनीतीहिमाचल

प्रथम बार निर्वाचित विधायक एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से भेंट कीशिमला:10 मई, 2023

Spread the love

प्रथम बार निर्वाचित विधायक एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से भेंट की
शिमला:10 मई, 2023
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से आज नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में प्रथम बार चुने गए विधायकों ने भेंट की। यह विधायक संसद में आयोजित तीन दिवसीय अनुकूलन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली प्रवास पर हैं।
प्रथम बार निर्वाचित विधायकों ने एसोसिएशन के अध्यक्ष केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में प्रशिक्षण सत्र के उपरांत मुख्यमंत्री से भेंट की और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।


केवल सिंह पठानिया ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को नगर निगम शिमला के चुनावों में भारी बहुमत से जीत पर बधाई भी दी।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव, सूचना एवं जन सम्पर्क संजय अवस्थी, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली, मुख्यमंत्री के ओएसडी कर्नल के.एस. बांशटू, समन्वय सलाहकार नंदिता गुप्ता भी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *