परवाणु निवासी से ऑनलाइन ठगी धोखे से बैंक अकाउंट में जमा करवाए 13 लाख रुपये
परवाणु निवासी से ऑनलाइन ठगी धोखे से बैंक अकाउंट में जमा करवाए 13 लाख रुपये
सोलन /परवाणू
परवाणु निवासी को कनाडा से आई व्हाट्सप कॉल सुनना महंगा पड़ गया। पुलिस में दर्ज शिकायत में सतीश जैन निवासी परवाणु जिला सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई कि इसे व्हाट्सप न0 +14695327623 से फोन आया और फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने इसे बतलाया कि वह कनाडा से बात कर रहा है और एक वकील है। इसका पोता जो कनाडा में रहता है वह मेडिकल इमरजेंसी में है और उसके इलाज के लिए पैसों की आवश्यकता है ।

बात को सच मानते हुए उसने उक्त फोन करने वाले व्यक्ति के अलग-अलग खाते में कुल 13 लाख रुपये जमा कर दिए। जब उसने अपने पोते से बात करने को कहा तो इसकी बात न करवाई। जिस पर इसे मालूम हुआ कि इसके साथ धोखा हुआ है। इस सदंर्भ में पुलिस थाना परवाणु में अभियोग अधीन धारा 420 भारतीय दण्ड संहिता में पजींकृत करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
