Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Thursday, April 16, 2026
राजनीतीहिमाचल

आईएएस प्रोबेशनर्स ने राज्यपाल से भेंट कीशिमला:29 मई, 2023

Spread the love

आईएएस प्रोबेशनर्स ने राज्यपाल से भेंट की
शिमला:29 मई, 2023
भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो प्रोबेशनर्स सचिन शर्मा और प्रियांशु खटिया ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से भेंट की। इन दोनों को हिमाचल कैडर आवंटित किया गया है और ये प्रोबेशनर्स इन दिनों हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान, शिमला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।

राज्यपाल ने उनसे समर्पण, ईमानदारी और कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र के पुनर्निर्माण में योगदान की अपील की। उन्होंने जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने का परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि आईएएस अधिकारी बनना उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। लक्ष्य के प्रति उनका दृष्टिकोण महत्वपूर्ण है जिससे वे न केवल अपने व्यावसायिक जीवन बल्कि देश के भविष्य को भी आकार प्रदान करेंगे।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश में उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर हिप्पा की निदेशक कृतिका कुल्हारी भी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *