नगर निगम के हाउस की बैठक रद्द करने पर भड़के भाजपा के पार्षद कमिश्नर को दिया ज्ञापन ,कहा, 30 को हो हाउस की बैठकसीपीएम के पार्षद ने भी हाउस रद्द करने पर जताई आपत्तिशिमला:28 जून 2023
नगर निगम के हाउस की बैठक रद्द करने पर भड़के भाजपा के पार्षद कमिश्नर को दिया ज्ञापन ,कहा, 30 को हो हाउस की बैठक
सीपीएम के पार्षद ने भी हाउस रद्द करने पर जताई आपत्ति
शिमला:28 जून 2023
नगर निगम शिमला के हाउस की बैठक को रद्द करने पर भाजपा व सीपीएम के पार्षद ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की है ।भाजपा के 9 पार्षदों के साथ सीपीएम के एक पार्षद ने कमिश्नर आशीष कोहली को ज्ञापन सौंप कर इस बैठक को रद्द करने पर आपत्ति व्यक्त की है ।पार्षदों ने कहा कि जिस प्रकार से उसकी बैठक को रद्द किया गया है यह सही नहीं है, हमारी आपत्ति है। उन्होंने कहा कि आप बैठक को 1 जुलाई को करने की बात कही जा रही है, हमारी मांग है कि यह बैठक 30 जून को की जानी चाहिए।नगर निगम कमिश्नर को मिलने के बाद भाजपा के पार्षदो में अप्पर ढली से कमलेश मेहता, फागली से कल्याण धीमान, पंथाघाटी से कुसुम ठाकुर, रुल्दुभट्टा से सरोज ठाकुर, कृष्णा नगर से बिट्टू कुमार पाना,कसुंपटी से रचना शर्मा, पटयोग से आशा शर्मा, न्यू शिमला से निशा ठाकुर ,भराड़ी से मीना चौहान व समरहिल से वरिंद्र ने कहा कि अगर मेयर व्यस्त हैं या बीमार हैं तो उनके स्थान पर डिप्टी मेयर उमा कौशल बैठक को चेयर कर सकते हैं ,ऐसे में बैठक को स्थगित करने का सवाल ही पैदा नहीं होता ।

अब बैठक रद्द की है तो निगम अपनी गलती में सुधार कर इसी माह बैठक करे। उन्होंने कहा कि एमसी के एक्ट में लिखा गया है कि मेयर नहीं है तो डिप्टी मेयर बैठक ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि 28 जून को बैठक होनी थी जिसे रद्द कर आगे किया जा रहा है ,पार्षदों ने कहा कि हमारी मांग है कि इस बैठक को 30 जून को किया जाए। उन्होंने कहा कि महीने की बैठक है इसलिए इसी महीने की बैठक को इसी महीने में किया जाना चाहिए ,ऐसे आगे बैठक को टाला नहीं जाना चाहिए ।उन्होंने कहा कि यह गलत परंपरा होगी । उन्होंने कहा कि पार्षदों को अपनी बात रखनी है ,काम है ऐसे में यदि बैठक को आगे किया जाएगा तो पार्षदों को अपने काम करवाने में भी दिक्कत आएगी। उन्होंने कहा कि कमिश्नर इस विषय पर चर्चा करें और हमारी मांग है कि 30 जून को बैठक को किया जाए ,मेयर नहीं आ सकते तो डिप्टी मेयर की अध्यक्षता में इस बैठक को किया जाए। कमिश्नर आशीष ने भाजपा पार्षदों के ज्ञापन को लिया और कहा कि उचित कार्रवाई उस पर चर्चा की जाएगी। पार्षदों की भावनाओं को वह समझते है निगम में चर्चा करेंगे।
