Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Monday, March 16, 2026
Uncategorized

सरकार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध: स्वास्थ्य मंत्रीशिमला ब्युरो:15 मई, 2025

Spread the love

सरकार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध: स्वास्थ्य मंत्री
शिमला ब्युरो:15 मई, 2025
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां विशेष उच्चाधिकार क्रय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि समिति पारदर्शी तरीके से विश्व स्तरीय स्वास्थ्य संबंधी मशीनरी और उपकरणों की खरीद सुनिश्चित करें, ताकि राज्य के लोगों को अत्याधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य के लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित किए गए हैं। इन स्वास्थ्य संस्थानों में छह-छह विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को उच्च स्तरीय सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। यह संस्थान चरणबद्ध तरीके से सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित किए जाएंगे। नव स्थापित आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों सहित प्रदेश भर में सभी स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत करने के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त और नवीनतम मशीनों से लैस होने के उपरान्त यह स्वास्थ्य संस्थान लोगों को गुणवत्तापूर्ण उपचार सुविधा प्रदान करने में मील पत्थर साबित होंगे। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए घरों से दूर या राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।


समिति ने पांच फेको मशीनों की खरीद के लिए स्रोत और दरों को मंजूरी दे दी है। इससे लगभग 30 लाख रुपये की अनुमानित लागत वाली फेको मशीनों की खरीद सुनिश्चित की जा सकेगी। समिति द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के लिए डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन, हाई-रिजॉल्यूशन कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड और डिजिटल मैमोग्राफी मशीन खरीदने की प्रक्रिया में और तेजी लाने के लिए संशोधनों को भी मंजूरी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों के लिए विभिन्न मशीनरी एवं उपकरणों की खरीद के लिए तकनीकी उप-समिति की सिफारिशों को भी मंजूरी दी गई।
सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी, मुख्यमंत्री के सलाहकार (अधोसंरचना) और समिति के सह-सदस्य अनिल कपिल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *