Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Wednesday, April 15, 2026
Uncategorized

आने वाले समय में खेलों के क्षेत्र में शीर्ष पर होगा जुब्बल नावर कोटखाई – रोहित ठाकुर शिमला 02 जून, 2025

Spread the love

आने वाले समय में खेलों के क्षेत्र में शीर्ष पर होगा जुब्बल नावर कोटखाई – रोहित ठाकुर
शिमला 02 जून, 2025
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई आने वाले समय में खेलों के क्षेत्र में शीर्ष पर होगा। उन्होंने यह बात आज ठाकुर राम लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेल छात्रवास (कन्या) जुब्बल के निरीक्षण के दौरान आयोजित कार्यक्रम में कही।
रोहित ठाकुर ने कहा कि छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ- साथ खेलों का एक महत्वपूर्ण स्थान है। खेलों से स्वास्थ्य सुदृढ़ होने के साथ-साथ छात्रों में एक स्वस्थ प्रतियोगिता का विकास भी होता है, जो कि उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। प्रदेश सरकार जहाँ एक ओर गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने की दिशा में प्रभावी कदम उठा रही है, वहीं खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी पूर्ण रूप से प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश भर में 9 खेल छात्रावास है जहाँ पूरे प्रदेश भर से खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें है। ठाकुर राम लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेल छात्रावास( कन्या) इन सभी में सबसे बड़ा छात्रावास बन कर उभर रहा है। इस खेल छात्रावास की स्थापना सन 1987 में हुई थी और तब से यहाँ वॉलीबाल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता रहा है। किन्तु पिछले 2 वर्षों के दौरान यहाँ कब्बडी और बेडमिंटन दो अतिरिक्त खेलों को भी शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त अब यहाँ पर वॉलीबाल और कब्बडी की 20-20 सीटों के साथ बेडमिंटन की 15 सीटों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 1 करोड़ रूपए की लागत से छात्रावास के नये भवन का निर्माण भी किया गया है।


शिक्षा मंत्री ने प्रशिक्षण ले रही छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनायें दी और आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में इस संस्थान की छात्राएं देश विदेश में जुब्बल का नाम रोशन करेंगी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने छात्राओं को स्पोर्ट्स किट भी वितरित की।
इसके उपरांत शिक्षा मंत्री ने ठाकुर राम लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) के प्रधानाचार्य एवं अन्य शिक्षकों के साथ बैठक की और विद्यालय में चल रही गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को भविष्य में संस्थान की प्रगति एवं उन्नति हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिये।
अपने दौरे के अंतिम चरण में शिक्षा मंत्री ने 29 लाख रूपए की लागत से निर्मित विद्यालय से जुब्बल बस स्टेण्ड पैदल पथ का लोकार्पण किया और पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्त्ताओं से संवाद स्थापित किया।
इस अवसर पर ज़िला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, निदेशक हिमफेड भीम सिंह झौटा, पूर्व ज़िला परिषद सदस्य मोतीलाल सिथता, उप निदेशक शिक्षा लेख राज भारद्वाज, प्रभारी खेल छात्रावास जुब्बल बलवंत झौटा, के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *