Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Thursday, April 16, 2026
Uncategorized

हिमाचल प्रदेश के 150 से 200 आबादी वाले गांव सड़कों से जुड़ेंगे: विक्रमादित्य सिंह

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के 150 से 200 आबादी वाले गांव सड़कों से जुड़ेंगे: विक्रमादित्य सिंह

by mobile fast news

 JUN 17, 202

मंडी : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि विभाग ने प्रदेश के दूरस्थ 150 से 200 आबादी वाले गांवों को सड़कों से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए लोगों को स्वैच्छिक तौर पर भूमि दान कर विकास में सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में प्रदेश में लगभग 1500 किलोमीटर सड़कें निर्मित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें पधर मंडल की पांच सड़कें भी शामिल हैं जिनके लिए लगभग 26 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है।द्रंग विधानसभा क्षेत्र में स्थित विश्व विख्यात पर्यटन स्थल एवं ऋषि पराशर की तपोस्थली में आयोजित जिला स्तरीय सरानाहुली मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में पुलों के निर्माण के लिए लगभग 140 करोड़ रुपये की राशि केंद्र से मंजूर करवाई गई है।

गत वर्षों बाढ़ में बह गए पंडोह के ऐतिहासिक पुल की जगह अब एक नया पुल जल्द ही तैयार कर दिया जाएगा। इस पुल की ऊंचाई भी बढ़ाई गई है, जिससे ब्यास का जल स्तर अप्रत्याशित रूप से बढ़ने पर इसे सुरक्षित रखा जा सके। इस कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। पिछली बरसात में कुल्लू-मंडी के बीच फोरलेन सड़क को भारी नुकसान होने पर कमांद-कटौला-बजौरा सड़क एक बेहतर विकल्प साबित हुई। ऐसे में अब इस सड़क के रखरखाव पर लगभग 12 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *