Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Wednesday, April 15, 2026
Uncategorized

शिक्षा मंत्री ने झडग में आयोजित शांत महायज्ञ में की शिरकत शिमला ब्यूरो:04 दिसंबर 2025

Spread the love

ने झडग में आयोजित शांत महायज्ञ में की शिरकत
शिमला ब्यूरो:04 दिसंबर 2025
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज जुब्बल उपमंडल के तहत झडग में आयोजित शांत महायज्ञ में शामिल हुए। इस महायज्ञ का आयोजन 4 से 6 दिसम्बर तक किया जा रहा है, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे और नागेश्वर देवता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि लगभग 54 वर्षों बाद इस ऐतिहासिक पल के हम सब साक्षी बने है और देव संस्कृति और देव परंपरा के कारण ही हमारे प्रदेश को देव भूमि के रूप में जाना जाता है।
उन्होंने कहा कि उनका झड़ग क्षेत्र से एक पारिवारिक और भावनात्मक सम्बन्ध है। उन्होंने कहा कि देवता नागेश्वर बुशहर के अतिरिक्त जुब्बल क्षेत्र के भी आराध्य देवता है। उन्होंने कहा कि 54 वर्षों के बाद शांत महायज्ञ का आयोजन हो रहा है, जिसमें बुशहर क्षेत्र के लगभग 20 देवता भाग ले रहे हैं। महायज्ञ के मद्देनजर प्रशासन की पूरी तैयारी है पुलिस, अग्निशमन, जल शक्ति, विद्युत और अन्य सभी विभागों की टीम मौके पर मौजूद है। जुब्बल और रोहडू से विशेष बसों का प्रावधान किया गया है और यातायात को सुचारू रखने के दृष्टिगत विशेष ट्रैफिक प्लान बनाया गया है और उसका पालन करने की अपील की गयी है।


इस अवसर पर देवता नागेश्वर का आशीर्वाद पाकर वह अपने आपको भाग्यशाली महसूस कर रहे है। उन्होंने क्षेत्र वासियों को इस आयोजन की बधाई दी और देवता नागेश्वर से क्षेत्र की उन्नति और प्रगति हेतु प्रार्थना की।
उन्होंने प्रशासन के सभी अधिकारियों विशेष रूप से एसडीएम और सभी अधिशाषी अभियंता का जिन्होंने रात दिन करके जनता से जुड़ी हुई हर सुविधा सुनिश्चित करने के प्रयास किये हैं, का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस शांत महायज्ञ से हमारे आने वाली पीढ़ी को भी इन सबका अनुभव होगा और आने वाली समय में वह अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाएंगे।
उन्होंने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं, देवता कमेटी और प्रबुद्ध जनता तथा पंचायती राज प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए धन्यवाद तथा आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस ऐतिहासिक शांत महायज्ञ के सफलतापूर्वक संपन्न होने की प्रार्थना की।

उठाऊ जलापूर्ति योजना के कार्य का किया निरीक्षण
इसके पश्चात उन्होंने पब्बर नदी से जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना के कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश देते हुए कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा।

इस अवसर पर पूर्व मंडलाध्यक्ष मोती लाल डेरटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोती लाल सिस्टा, निदेशक हिमफैड भीम सिंह झोटा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *