Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Monday, February 9, 2026
राजनीतीहिमाचल

देशभर में 26 जनवरी से शुरू होगा कांग्रेस का “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान
शिमला, 10 जनवरी

Spread the love

देशभर में 26 जनवरी से शुरू होगा कांग्रेस का “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान
शिमला, 10 जनवरी
26 जनवरी को शुरू होने वाले कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अभियान “हाथ से हाथ जोड़ो” को लेकर शिमला कांग्रेस कार्यालय में प्रतिभा सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों से बैठक की। अभियान को ब्लॉक स्तर तक पहुंचाने के लिए खाका तैयार किया गया। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों के साथ चर्चा की गई और बैठक में एआईसीसी से अभियान के पर्यवेक्षक रघुवीर मीणा विशेष रूप से मौजूद रहे। वही अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की “भारत जोड़ो” यात्रा 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के इंदौरा से होते हुए पठानकोट से जम्मू कश्मीर की तरफ निकलेगी। जिसमें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।

वहीं भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में “हाथ से हाथ जोड़ो” यात्रा 26 जनवरी से शुरू हो रही है जिसे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ब्लाक स्तर पर ले जाएगी।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बीते दिनों में किए मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांगड़ा सबसे बड़ा जिला है और कांग्रेस को काफी सीटें मिली है। ऐसे में कांगड़ा को मंत्रिमंडल में ज्यादा प्रतिनिधित्व मिले, इसे लेकर वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे कि जिला को ज्यादा तवज्जो दें। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नेताओं को मुख्यमंत्री ने तरजीह दी है और अभी विस्तार होना है। ऐसे में जहां प्रतिनिधित्व नहीं मिला उन जिलों को भी जगह मिलेगी। इसके अलावा भाजपा के आरोपों पर उन्होंने पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस ने जो वादे किए है उन्हें पूरा किया जाएगा। अभी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है और जल्द ही कैबिनेट की बैठक बुला कर ओपीएस बहाल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *