परवाणू में उपमुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत
परवाणू में उपमुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत
परवाणू 10 जनवरी 2023
नव नियुक्त उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के परवाणू आगमन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया । उप मुख्यमंत्री ने परवाणू के एसीसीआई के उपाध्यक्ष गगन कपूर से मुलाकात की । शिमला से चंडीगढ़ जाते हुए अपने कार्यकर्ताओं के आग्रह पर उन्होंने थोड़ा समय निकाल कर सभी कार्यकर्ताओं से भेंट की ।

इस दौरान पीआईए अध्यक्ष सुनील तनेजा ने परवाणू के कुछ मुख्य मुद्दे साझा किए । समय की कमी के चलते उप मुख्यमंत्री ने जल्द परवाणू का दौरा कर परवानू की समस्याओं पर बैठक का आश्वासन दिया । तथा सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया ।
