Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Monday, May 18, 2026
राजनीतीहिमाचल

लायंस क्लब परवानू आज शहर से एकत्र करेगा  ई वेस्ट

Spread the love

लायंस क्लब परवानू आज शहर से एकत्र करेगा  ई वेस्ट
परवानू क्लब इंटरनेशनल द्वारा भारत में ई वेस्ट  एकत्र करने का अभियान शुरू किया गया है | इस उपलक्ष में 19 जनवरी को लायंस क्लब परवानू कालका ने इलेक्ट्रॉनिक कचरा एकत्र करने के लिए मुहीम शुरू की गयी थी | इसके अंतर्गत परवानू वासियों तथा उद्योगों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट को शहर के 4 विभिन्न स्थानों पर देने का आग्रह किया गया था |  इस मुहीम को आगे बढ़ाते हुए क्लब ने रविवार 29 जनवरी को परवानू शहर व् आस पास के इलाकों से बड़े पैमाने में लैक्ट्रॉनिक कचरा एकत्र करने के लिए गाड़ियां विभिन्न स्थानों पर भेजी जाएगी | इस दौरान हर प्रकार का इलेक्ट्रिक कचरा जैसे केलकुलेटर , कम्प्यूटर, लेपटॉप, कीबोर्ड , माउस , चार्जर, मोबाइल , टी.वी , मॉनिटर आदि हर प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक चीजें एकत्र की जाएँगी |

 क्लब द्वारा इस कचरे को सरकर द्वारा मान्यता प्राप्त कम्पनी को निष्पंदान के लिए दिया जायेगा |  क्लब अध्यक्ष विकास सेठ ने बताया की इलेक्ट्रॉनिक कचरे का कबाड़ियों द्वारा गलत तरीके से  निष्पादन किया जाता है जिस से पर्यावरण को हानि पहुंचती है | यही वजह है की इस कचरे को हमेशा ऐसी संस्था को दिया जाये जो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हो व् इस कचरे का निष्पादन नियमानुसार कर पर्यावरण को दूषित होने से बचाया | उन्होंने जानकारी देते हुए कहा की कचरा देने के लिए विभिन्न सेक्टरों के लिए क्लब सदस्यों के नंबर साझा किये जा रहे हैं | जिसमें सेक्टर 4 के लिए  राजेश गुप्ता 70183 -41169 , सेक्टर 1 व् 3 के लिए केतन पटेल 8629068899 , सेक्टर 1 ए के लिए विनीत गोयल 9218600188 , तथा सेक्टर 6 के लिए विनोद ठाकुर 9816032887 से संपर्क किया जा सकता है | विकास ने आग्रह करते हुए कहा की पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से उद्योग व् स्थानीय लोग इस मुहीम में अपना योगदान देकर इसे सफल बनाने में सहयोग करें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *