Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Wednesday, May 13, 2026
राजनीतीहिमाचल

ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह होंगे मुख्यातिथि – मनमोहन शर्मासोलन :ब्युरो 13.04.2023

Spread the love

ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह होंगे मुख्यातिथि – मनमोहन शर्मा
सोलन :ब्युरो 13.04.2023
ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह करेंगे। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि मुख्यातिथि सर्वप्रथम प्रातः 10.40 बजे शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों और ज़िलावासियों की और से श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि तदोपरांत प्रातः 11.00 बजे मुख्यातिथि ऐतिहासिक ठोडो मैदान में ध्वजारोहण करेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि ध्वजारोहण के उपरांत परेड का निरीक्षण किया जाएगा और मुख्यातिथि अपना शुभ संदेश देंगे। इस अवसर पर पुलिस, गृह रक्षक, एन.सी.सी, एन.एस.एस, होम गार्ड बैंड सहित अन्य द्वारा भव्य मार्च पास्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परम्परा के अनुरूप हिमाचल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा और अनुकरणीय सेवाएं प्रदान करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य को सम्मानित किया जाएगा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के सभी प्रबंध पूर्ण कर लिए गए हैं। उन्होंने आग्रह किया कि बड़ी संख्या में लोग 15 अप्रैल को ठोडो मैदान पहंुच कर कार्यक्रम का आनंद उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *