Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Thursday, May 7, 2026
राजनीतीहिमाचल

मुख्यमंत्री ने भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में भाग लिया
शिमला ब्यूरो:30 जनवरी, 2023

Spread the love

मुख्यमंत्री ने भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में भाग लिया
शिमला ब्यूरो:30 जनवरी, 2023
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज श्रीनगर में भारी बर्फबारी के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में भाग लिया।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को कन्याकुमारी से कश्मीर तक लोगों का अपार स्नेह और समर्थन मिला हैं। यह यात्रा शांति और सौहार्द के संदेश के साथ-साथ भारत जोड़ने के लक्ष्य को साधने में सफल हुई है।

राहुल गांधी ने यह यात्रा डर की राजनीति के खिलाफ और अन्याय के विरोध के उद्देश्य से भी शुरू की थी।
भारत जोड़ो यात्रा ने पिछले पांच महीनों में 14 राज्यों में 3500 किलोमीटर से अधिक दूरी तय की, जिसे देश के सभी वर्गों का अपार सहयोग और स्नेह प्राप्त हुआ।
यह यात्रा 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से आरंभ होकर आज श्रीनगर में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *