Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Sunday, May 31, 2026
हिमाचल

प्रदूषण विभाग ने चलाया सफाई अभियान उद्योग भी हुए शामिल

Spread the love

प्रदूषण विभाग ने चलाया सफाई अभियान उद्योग भी हुए शामिल

परवाणू 4 फरवरी 2023
परवाणू प्रदूषण विभाग परवाणू द्वारा शनिवार को सफाई अभियान का आयोजन किया गया | इस दौरान परवाणू के सेक्टर 5 स्थित नाले के आस पास सफाई की | प्रदूषण विभाग द्वारा आयोजित  सफाई अभियान में स्थानीय लोगों व् उद्योगों ने भी स्वेच्छा से अपना योगदान दिया | इस अभियान में परवाणू के मुख्य उद्यगों , माइक्रोटेक, इंड्सपीनिक्स कैपको इंटरनेशनल , शिवालिक एग्रो, ए बी टूल्स , नगर परिषद परवाणू, आरगी हेल्थक्राफ्ट , मोरपन लैब्स , गेब्रियल , फेड्रल मुग़ल , यूटीएल व् अन्य उद्योगों ने योगदान दिया |  इस बारे में जानकारी देते हुए परवाणू प्रदूषण विभाग के अनुमंडल अधिकारी प्रदीप मोदगिल ने बताया की इस स्वच्छता  अभियान में न केवल परवाणू के उद्योगों बल्कि स्थानीय लोगों ने भी योगदान दिया |

उन्होंने बताया की लम्बे समय से इस आयोजन का विचार उनके मन में था मगर चुनावों व् अन्य कार्यों के चलते समय नहीं मिल पा रहा था | प्रदीप ने उद्योग संघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा की उद्योग संघ के अध्यक्ष सुनील तनेजा ने इस आयोजन को सफल बनाने में बहुत सहयोग दिया |  बता दें की उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष व् माइक्रोटेक के मालिक सुबोध गुप्ता  द्वारा परवाणू में स्वछता अभियान की शुरुवात की गयी थी | जिसमे सभी उद्योगों ने लम्बे समय तक सहयोग कर उस अभियान को लगभग दो वर्ष तक सफलतापूर्व चलाया था | इस दौरान हर शनिवार माइक्रोटेक के अधिकारी अपने 30 से 40  कर्मचारियों के साथ शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई कर स्वच्छता का सन्देश देते थे | शनिवार को हुए इस अभियान में भी माइक्रोटेक के अधिकारी जैशी पवर, मनोज राणा , व् संदीप प्रभाकर अपने लगभग 100 कर्मचारियों के साथ शामिल हुए | इस अभियान में एकत्र हुए कचरे को नगर परिषद द्वारा ले जाया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *