कलाकृतियों का शहर बनेगा सोलन, नगर निगम ने शुरू की मुहिम
सोलन, 04 फरवरी2023
कलाकृतियों का शहर बनेगा सोलन, नगर निगम ने शुरू की मुहिम
सोलन, 04 फरवरी2023
सोलन शहर इंदौर की दर्ज पर कलाकृतियों का शहर बनेगा। शहर के ऐसे तमाम स्थानों पर सलोगन व कलाकृतियों बनाई जा रही है जहां पर खाली दीवारें हैं। इन दीवारों को रंग बिरंगी कलाकृतियों से सजाने का कार्य नगर निगम ने शुरू कर दिया है। पहले चरण में माल रोड़ पर पहाड़ी संस्कृति का दर्शाती कलाकृतियों बनाई गई तथा चित्रों के माध्यम से शहर के लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया गया है। जबकि दुसरे चरण में सोलन शहर के प्रवेश द्वार सपरून में इन दिनों कलाकृतियां बनाने का कार्य चल रहा है। पहाड़ी संस्कृति को दर्शाती यह कलाकृतियां कालका-शिमला फोरलेन के किनारे बने ढंगों पर बनाई जा रही हैं।

इसके आलावा कुछ सलाेगन भी बनाए गए हैं। सलोगन के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया है। पहाड़ी वाद्य यंत्रों व यहां की वेशभूषा को दर्शाती यह कलाकृतियां बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंन्द्र बन रही है। इन कलाकृतियों के माध्यम से देश व विदेशों से आने वाले पर्यटकों को यहां की संस्कृति के बारे में भी जानने का अवसर मिलेगा
10 युवाओं को मिला रोजगार…
नगर निगम के डिप्टी मेयर राजीव र्कौड़ा ने बताया कि सोलन शहर के चिल्ड्रन पार्क, मोहन पार्क तथा जवाहर पार्क में भी इस प्रकार की कलाकृतियां बनाई जा रही हैं। इसके आलावा शहर में जहां भी खाली दिवारें हैँ वहां पर सलोगन आदि बनाने का कार्य किया जाएगा।
