Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Tuesday, April 21, 2026
राजनीतीहिमाचल

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह 14 फरवरी को मंडी जिला के करसोग के दौरे पर
शिमलाः 11 फरवरी 2023

Spread the love

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह 14 फरवरी को मंडी जिला के करसोग के दौरे पर
शिमलाः 11 फरवरी 2023
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह 14 फरवरी मंगलवार को मंडी जिला के करसोग के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह करसोग में उप मंडल अधिकारी के कार्यालय में 382 मेगवाट सुन्नी डैम चरण 3 के पुनर्वास व प्रभावित समिति की बैठक में लोगों की समस्याओं को सुनेंगी। इसके पश्चात कांग्रेस अध्यक्ष स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगी व कांग्रेस पार्टी के प्रदेशव्यापी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की पूरी फीडबैक भी लेंगी।

कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित पाल सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिभा सिंह 14 फरवरी को सुबह 9 बजे करसोग के लिये रवाना होंगी और सायं 4.30 बजे वापिस शिमला के लिये प्रस्थान करेंगी।
15 व 16 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष शिमला में ही रहेंगी और पार्टी नेताओं पदाधिकारियों के साथ प्रदेश में चल रहे कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रगति की समीक्षा करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *