Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Thursday, April 16, 2026
खेलहिमाचल

हिमाचल की दंगल गर्ल प्रेरणा मेहता ने खेला इंडिया में जीता कांस्य मेडल
सोलन, 11 फरवरी 2023

Spread the love

हिमाचल की दंगल गर्ल प्रेरणा मेहता ने खेला इंडिया में जीता कांस्य मेडल
सोलन, 11 फरवरी 2023
हिमाचल प्रदेश की दंगल गर्ल के नाम से मशहूर प्रेरणा मेहता ने अपनी प्रतिभा का लोहा देश भर में मनवाया है। खेलो इंडिया कुश्ति प्रतियोगता में प्रेरणा ने कांस्य मेडल जीता है।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के भोपाल में चल रही खेलो इंडिया प्रतियोगिता में प्रेरणा मेहता सेमीफाइनल में हरियाणा की पहलवान से मात खा गई।जिसकी वजह से वह तीसरे स्थान पर रही हैं।

इसके आलावा इस प्रतियोगता में उसका मुकाबला मुकाबला राजस्थान से हुआ। इस एक तरफे मुकाबले में प्रेरणा ने राजस्थान की महिला पहलवान को 8-1 से पराजित किया।

जबकि लीग मुकाबलों में प्रेरणा ने गुजरात और महाराष्ट्र को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। इससे पहले प्ररेणा मेहता अंडर 15 वर्ग में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में एक गोल्ड और चांर कांस्य तथा अंडर 17 वर्ग में एक क ांस्य पदक जीत चुकी है।

प्रेरणा मेहता के अंडर 17 में पहली बार खेलो इंडिया में प्रवेश हुआ था। प्रेरणा मेहता की जीत पर उसके दादा सेवानिवृत शारीरिक अध्यापक एवं अपने समय के पहलवान रहे निर्मल मेहता ने कहा कि प्रेरणा में एक पहवान के वह सभी गुण है जो उसे आने वाले समय में ऊंचाईयों तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने अपनी पोती को बधाई दी है। इसके अलावा बागवानियां स्थित सतबीर अखाडे के संचालक कुलदीप राणा, कोच संजीव ठाकुर, रोड सेफटी कलब के प्रधान सुरेंद्र शर्मा, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज के प्रदेशाध्यक्ष चिंरजीव ठाकुर,

अखिलेश यादव, अनिल मलिक, युवराज चौक्कर और विशाल ने खुशी जाहिर की है। प्रेरणा के मेडल जीतने से बद्दी के हरनेक ठाकुर, कृष्ण कौशल, अशोक शर्मा, सचिन बैंसल,
मान सिंह मेहता, बेअंत ठाकुर, दीपू पंडित, ममता कुंवर ने खुशी जाहिर की है। बद्दी की इस होनहार बेटी को बद्दी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रेरणा मेहता इससे पहले राष्ट्रीय स्तर पर अंडर 17 ओर अंडर 15 एक गोल्ड और छह ब्रांच मेडल जीत चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *