गेब्रियल रोड पर अतिक्रमण हटाने से कन्नी काट रही नगर परिषद व् हिमुडा
गेब्रियल रोड पर अतिक्रमण हटाने से कन्नी काट रही नगर परिषद व् हिमुडा
परवाणू नगर परिषद द्वारा पिछले दिनों गेब्रियल रोड पर दुकान के बाहर सामान रखने वालों के चालान काटे गए थे | उनमे एक चालान मौजदा पार्षद चंद्रावती का भी किया गया था जिनके पति पूर्व पार्षद रह चुके हैं | गौर हो की गेब्रियल रोड आद्योगिक मार्ग होने के चलते अधिकतर व्यस्त रहता है साथ ही यह परवाणू थाने के लिए जाने वाला एकमात्र मार्ग भी है | नगर परिषद द्वारा खानापूर्ति के लिए इस रोड पर दुकान से बाहर सामान रहने पर चालान तो किये गए | परन्तु दुकानदारों द्वारा दुकान से बाहर शेड डालने पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की | बता दें की इस सड़क की चौड़ाई लगभग 11 मीटर थी जो की अतिक्रमण के बाद लगभग आठ से नौ मीटर रह गयी है |

इस सड़क की चौड़ाई इसलिए भी अधिक रखी गयी थी क्यूंकि यहाँ ट्रक यूनियन है तथा बड़े ट्रकों की आवजाही यहाँ अधिक है | परन्तु अतिक्रमण के चलते अक्सर कई बार यहां जाम की स्थिति बन जाती है जिस से पुलिस को भी जाम में फंसना पड़ जाता है | शायद पार्षदों व् पूर्व पार्षदों द्वारा अतिक्रमण के चलते नगर परिषद कार्यवाही से कतराती है या फिर यह बात उनके संज्ञान में नहीं है |

परन्तु जब सेनिटरी इंस्पेक्टर द्वारा मौके पर जाकर मौजदा पार्षद का केवल सामान का चालान किया गया तो क्या उन्हें सड़क तक बना शेड नज़र नहीं आया | इस बारे में नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी से बात करने का प्रयास किया गया परन्तु उन्होंने फोन नहीं उठाया |

वहीँ इस बारे में सेनिटरी इंस्पेक्टर कर्मचंद वर्मा से बात करने पर उन्होंने इस पर हिमुडा द्वारा कार्यवाही की बात कही | उन्होंने कहा की सड़क हिमुडा की है तथा इस पर होने वाले अतिक्रमण पर कार्यवाही भी हिमुडा द्वारा की जाएगी | पार्षदों द्वारा किये जा रहे नियमों के उलंघन पर दोनों विभाग मौन हैं ऐसे में नप द्वारा आम जनता पर नियमों की अनदेखी पर कार्यवाही कहाँ तक जायज | इस बारे में हिमुडा के अधिकारियों से भी बात करने का प्रयास किया गया परन्तु संपर्क नहीं हो सका |
