Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Saturday, May 30, 2026
राजनीतीहिमाचल

गगन कपूर को सी. आई.आई. हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष और नवेश नरूला के उपाध्यक्ष पद की कमान

Spread the love

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उद्योग मंत्री हर्षवर्धन से मांग की है कि उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जाए और उद्योगों से संबंधित समस्याओं व मांगों को प्रमुखता के आधार पर निवारण करें

गगन कपूर को सी. आई.आई. हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष और नवेश नरूला के उपाध्यक्ष पद की कमान

Mobile fast news/सोलन/परवाणू: महेंद्र वर्मा मार्च 2023

हिमाचल प्रदेश राज्य परिषद को नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल गया है। उद्योगपति गगन कपूर को सी.आई. आई.हिमाचल प्रदेश को नया अध्यक्ष और नवेश नरूला का उपाध्यक्ष चुना गया है। गगन कपूर नवेश नरुला को वर्ष 2023 और2024 के लिए यह जिम्मेदारी सौंप दी गई ।गगन कपूर पुलकित इंडस्ट्री परमाणु के मालिक हैं, जो पैकिंग और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में काम करते हैं। कपूर पहली पीढ़ी के उद्यमी है और उन्हें हिमाचल प्रदेश के सफलतापूर्वक व्यवसाय स्थापित किया गया है उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में एम. ए. की है तथा इससे पहले उन्होंने 5 वर्ष तक हिमाचल प्रदेश में कोरगेटेड मैन्युफैक्चरिग एसोसिएशन का नेतृत्व किया है नरेश नरूला टेसना टेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक है ,जो कि विभिन्न उद्योगों में पैकेजिग मटीरियल उत्पादन करता है। वह पून विश्व विद्यालय इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर में स्नातक है स्नातक स्तर की पढ़ाई के बाद उन्होंने भारत के साथ-साथ सऊदी अरब में 8 वर्ष तक एसीसी में काम किया है। नरूला में 2001 में u.s.a. जाने से पहले एक वर्ष के लिए आई .सी .आई. सी.आई इंफोटेक में उपाध्यक्ष के रूप में काम किया है। यू .एस.ए में उन्होंने ल्यूसेट टेक्नोलॉजीज ओरेकल मेरिल लिंच जैसे कंपनियों में फिक्स्ड इनकम सिक्योरिटीज और इसके डेरिवेटिवस में काम किया है। उन्होंने पहली पीढि उद्यमी के रूप में 2005 में बद्दी में टेसना टेक प्राइवेट की संस्थापना की और पिछले 15 वर्षों से अधिक समय में सफलतापूर्वक चला रहे हैं।

गगन कपूर व निवेश नरूला ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह ईमानदारी निर्वहन करें और उद्योगो की समस्या का समाधान करवाने के साथ-साथ प्रदेश में निवेश कों भी बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएंगे। निवर्तमान के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने कहा कि उद्योगों की समस्याओ के समाधान व निवेश को बढ़ावा देने के लिए मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू व उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से मांग की कि उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जाए ताकि उद्योगों से संबंधित समस्याओं व मांगों को प्रमुखता के आधार पर निवारण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *