परवाणू में हिम जनकल्याण जागरूकता समिति की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजितपरवाणू:22 जून 2023
परवाणू में हिम जनकल्याण जागरूकता समिति की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित
परवाणू:22 जून 2023
वीरवार को औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में जनकल्याण जागरूकता समिति कि प्रदेश स्तर की बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक शिवालिक होटल में आयोजित की गई इस बैठक में चंडीगढ़ और दिल्ली से आए हुए डॉ सुमित कौशिक व डॉक्टर सोनिया कौशल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष रंजना ठाकुर व प्रदेश महासचिव सत्यदेव ठाकुर व प्रदेश कोषाध्यक्ष राज शर्मा प्रदेश सलाहकार रमेश राणा प्रदेश वरिष्ठ प्रचारक महेंद्र ठाकुर प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास शर्मा जिला महासचिव कासिम अली जिला वरिष्ठ प्रचारक अरुण शर्मा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुषमा सोनी संजीव शर्मा व सुखदेव प्यारेलाल वह मीडिया बंधु मौजूद रहे। इस बैठक में हमारे वर्षों पुराने आयुर्वेद के ज्ञान को लोगों तक पहुंचाना हैं।

आयुर्वेदिक औषधियों को प्रयोग में लाने के बारे में चर्चा हुई ।जिस पर आए हुए डॉक्टर द्वारा आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों को अपनाने की सलाह दी गई और यह भी बताया गया की आयुर्वेद हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है और उनके द्वारा हिम जन कल्याण जागरूकता समिति जितने भी हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन करेगी ।इस कैंप में डॉक्टर की टीम जांच की सेवाएं निशुल्क प्रदान करेगी और उन्हें परामर्श भी देगी इस सभा का संबोधन करते हुए डॉक्टर सुमित कौशिक द्वारा हिम जनकल्याण जागरूकता समिति की प्रदेश अध्यक्षा रंजना ठाकुर जी व उनके सहयोगियों का आभार प्रकट किया कि इन सभी ने जो यह मुहिम चलाई है यह वाकई काबिले तारीफ है और सभी लोग निस्वार्थ भाव से समाज सेवा का यह कार्य कर रहे हैं व अपना कीमती समय समाज सेवा में समर्पण कर रहे हैं और आश्वासन दिया कि जब भी आपको हमारी डॉक्टर की टीम की जरूरत होगी तो हम आपका पूरा सहयोग करेंगे
