Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Saturday, May 30, 2026
Uncategorized

जीवन में तनावमुक्त रहने के लिए संगीत आवश्यक – डॉ. शांडिल सोलन ब्यूरो:02 जून 2025

Spread the love

जीवन में तनावमुक्त रहने के लिए संगीत आवश्यक – डॉ. शांडिल
सोलन ब्यूरो:02 जून 2025
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि वर्तमान की भाग-दौड़ वाले जीवन में तनावमुक्त रहने में संगीत एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डॉ. शांडिल गत देर सांय यहां उदय फोरम द्वारा आयोजित रफी नाइट में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
डॉ. शांडिल ने कहा कि तकनीक व भाग-दौड़ के इस युग में तनावमुक्त रहने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का होना आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम जहां युवा संगीतकारों को उनकी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते है वहीं उन्हें उचित मंच भी प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि संगीत के माध्यम से क्षेत्र विशेष की संस्कृति का संवर्द्धन एवं प्रचार-प्रसार सरलता के साथ किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं हमारी संस्कृति के संवर्धन एवं संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नशा आज समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए संगीत, नृत्य व खेल महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि अपनी ऊर्जा का उपयोग शिक्षा, संगीत, नृत्य व खेल-कूद जैसी गतिविधियों में लगाए ताकि भविष्य उज्जवल बन सके।
उन्होंने आयोजन समिति को ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर विभिन्न संगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया।
ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह, नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन मेहता, जगमोहन मल्होत्रा, संधीरा सीनू सिंह, सक्षम शर्मा, उप महा अधिवक्ता रोहित शर्मा, उदय फोरम सोलन के अध्यक्ष रविन्द्र कंवर पाल, महासचिव रणवीर सिंह राणा, मुख्य सलाहकार रविकांत सूद सहित अन्य सदस्य, ज़िला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार, तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति व प्रतिभागी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *