परवाणू के सेक्टर – 3 में लोहे की कास्टिंग बनाने बाली फैक्ट्री में लगी आग । एक कर्मचारी झुलसा, 2 लाख रुपये का हुया नुकसान
परवाणू के सेक्टर – 3 में लोहे की कास्टिंग बनाने बाली फैक्ट्री में लगी आग । एक कर्मचारी झुलसा, 2 लाख रुपये का हुया नुकसान ।
परवाणू – परवाणू ओधोगिक शहर के सेक्टर-3 में बाहनों के पुरजों के लिये लोहे की कास्टिंग बनाने बाली फक्ट्री की दूसरी मंजिल में सोमबार सुबह आग लग गयी । इस से फैक्ट्री की दूसरी मंजिल में रखी कास्टिंग मशीन , पेंट , थिनर ब अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गया । घटना में लगभग -2 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगया गया है । इस आग में फैक्ट्री का एक कर्मचारी भी आग की चपेट में आ गया ।

जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 9.45 बजे फैक्ट्री के कुछ लोगों ने दूसरी मंजिल से धुयाँ उठता देखा तो हड़कम मच गया जिस के चलते स्थानीय अग्निशमन को इस की सूचना दी गयी जिस पर अग्निबिभाग की तरफ से पहले 4 फायर मेंन के साथ एक पानी की गाड़ी भेजी गई और इसके बाद तुरंत 7 ओर फायरमैन ब एक पानी की गाड़ी घटनास्थल पर भेजी गई और लगभग 2 घण्टे में आग पर काबू पा लिया गया ।
आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बतया जा रहा है ।
परवाणू के फायर ऑफिसर टेक चंद ने बतया की सोमबार सुबह लगबग 9.45 बजे सूचना मिली थी कि परवाणू के सेक्टर -3 में ए बी टूल्स प्राइवेट लिमिटेड की दूसरी मंजिल में आग लग गयी है जिस पर 11 फायरमैन की टीम ब 2 पानी की गाड़ियां मोके पर भेजी गई जिन्होंने लगभग 2 घण्टे में आग पर काबू पा लिया ।

आग से एक कास्टिंग मशीन , पेंट , थिनर ब अन्य सामान जल कर आग की भेंट चढ़ गया । टेक चंद ने बतया की इसी के साथ लगभग 9 करोड़ रुपये के समान को नुकसान से बचाया गया है । टेक चंद ने कहा कि कोई भी जानी नुकसान नही हुया है परंतु फैक्ट्री का एक कर्मचारी कुम राज (45) आग से झुलस गया है ।
आग लगने का कारण शार्ट सर्किट
बतया जा रहा है ।
फैक्ट्री के एच आर प्रबंधक केयर सिंह ने बतया की फैक्ट्री में सोमबार को आग लगने से एक कर्मचारी कुम राज को आग को काबू पाने के चलते उसकी एक टांग झुलस गयी थी जिसे तुरंत ई एस आई अस्पताल लेजाया गया बहाँ उसे प्रथमिक उपचार के बाद इंडस हॉस्पिटल मोहाली ( पंजाब ) रेफर किया गया है
