Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Saturday, February 21, 2026
हिमाचल

मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने राज्यपाल से भेंट कीशिमला ब्यूरो:09 फरवरी, 2024

Spread the love

मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने राज्यपाल से भेंट की
शिमला ब्यूरो:09 फरवरी, 2024
प्रदेश के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल अम्बेश उपमन्यु ने आज यहां राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को अयोध्या में निर्मित राम मन्दिर की स्मारक डाक टिकट भी भेंट की।
अम्बेश उपमन्यु ने अवगत करवाया कि अयोध्या राम मन्दिर पर आधारित डाक टिकट की बड़े स्तर पर मांग है और अब यह डाकघरों में उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त डाकघरों के माध्यम से 20 फरवरी से 28 मार्च, 2024 तक राम मन्दिर से संबंधित स्मारिका और प्रधानमंत्री का संदेश भी पंचायत स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान डाक विभाग ने 1093 स्थानों पर सहयोग किया।

राज्यपाल ने डाक विभाग के इन प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर निदेशक डाक सेवाएं बिशन सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *