Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Sunday, February 8, 2026
Uncategorized

डीसी-एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण*शिमलाः23 दिसम्बर 2025

Spread the love

*डीसी-एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण*
शिमलाः23 दिसम्बर 2025
उपायुक्त अनुपम कश्यप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने मंगलवार सायं रिज मैदान पर कानून व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।उपायुक्त अनुपम कश्यप ने विंटर कार्निवाल के दौरान रिज मैदान और आसपास के क्षेत्र में कानून व्यवस्था का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने विंटर कार्निवाल के अवसर पर स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बधाई दी।



उपायुक्त ने कहा विंटर कार्निवाल के दौरान विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है। शिमला आने वाले पर्यटकों को अगर किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तो जिला प्रशासन को तुरंत सूचना दे सकते है।

इस दौरान एडिशनल एसपी हेडक्वार्टर अभिषेक धीमान, एडिशनल एसपी सिटी मेहर पंवर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *