Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Wednesday, April 15, 2026
संस्कृतिहिमाचल

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया
शिमला :19 फरवरी, 2023

Spread the love

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया
शिमला :19 फरवरी, 2023
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान से विश्व विख्यात अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने मुख्य देवता राज माधोराय के मंदिर में शीश नवाया तथा मंदिर से शुरू हुई पारंपरिक शोभा यात्रा जलेब में भाग लिया। पारंपरिक परिधानों से सजे हजारों श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं की पालकियों को पड्डल मैदान तक पहुंचाया। यह शोभा यात्रा पड्डल मैदान में संपन्न हुई। पारंपरिक शोभा यात्रा ‘शाही जलेब’ में जिले के लगभग सभी हिस्सों से आए 200 से अधिक देवी-देवताओं ने भाग लिया।

????????????????????????????????????

मुख्यमंत्री ने पगड़ी समारोह में भी भाग लिया और श्री राज माधोराय मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि मंडी शिवरात्रि देव समाज का पर्व है और प्रदेश के इतिहास में पहली बार प्रदेश सरकार एक करोड़ रुपये से अधिक व्यय कर देव समाज को लाभान्वित कर रही है।

????????????????????????????????????

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी ने समृद्ध संस्कृति, भाईचारे और प्रेम को दर्शाने वाली उच्च परंपराओं का संवर्धन किया है। मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि मंडी शिवरात्रि की अपनी एक अनूठी पहचान है और देश भर में अपनी विविध परंपरा के लिए जानी जाती है। आधुनिकता के इस दौर में भी मंडी महोत्सव के दौरान पारंपरिक परंपराओं का निर्वहन सुनिश्चित किया जाता है। सात दिवसीय उत्सव के दौरान देव समागम मंडी शहर को एक भव्य स्वरूप प्रदान करता है। यह हम सबका सामूहिक दायित्व है कि हम देवभूमि की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति का संरक्षण करें ताकि आने वाली पीढ़ियां इस पर गर्व कर सकें।

????????????????????????????????????

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य की कमज़ोर आर्थिक स्थिति के बावजूद प्रदेश के विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जायेगी। प्रदेश सरकार ने राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने, भ्रष्टाचार को दूर करने और युवाओं को नशे से बचाने के लिए विशेष प्रयास शुरू किये हैं। प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए बिजली परियोजनाओं पर वाटर सेस लगाया गया है और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया की अवधि कम कर दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार का आगामी बजट शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य की चुनौतियों के समाधान पर केंद्रित रहेगा।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में राज्य सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाल कर दी गई जबकि दूसरी बैठक में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अन्तर्गत अनाथ बच्चों को कई सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगा। इस योजना के तहत अनाथ बच्चों की उच्च शिक्षा पर व्यय, प्रति माह 4000 रुपये जेब खर्च और साल में एक बार उच्च सुविधायुक्त ठहरने और यात्रा के साथ एक भ्रमण पैकेज राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। योजना के तहत 60-60 करोड़ रुपये की लागत से मंडी जिले के सुंदरनगर और कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी में एकीकृत आवास स्थापित किये जायेंगे, जिनमें मुख्यमंत्री कार्यालय की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष में तीन करोड़ रुपये की धन राशि जमा की जा चुकी है, जिसके लिए उन्होंने स्वयं अपना एक माह का वेतन और कांग्रेस के सभी विधायकों ने एक-एक लाख रुपये का योगदान दिया है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मंडी के पहले प्रवास के दौरान उन्हें लोगों का अपार स्नेह प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने पड्डल मैदान में विभिन्न विभागों, बोर्डों एवं निगमों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और इसमें विशेष रुचि दिखाई। उन्होंने शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर मेला समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया।
इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रेक्टर्स वेल्फेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष के लिए मुख्यमंत्री को 12.31 लाख रुपये का चैक भी भेंट किया।
इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने शिवरात्रि के शुभ अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि यह क्षेत्र के लिए अविस्मरणीय क्षण है जब मंडी के लोगों को देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करने का मौका मिला है।
इस अवसर पर उपायुक्त मण्डी एवं अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अरिंदम चौधरी ने मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मंडी का शिवरात्रि महोत्सव हिमाचल प्रदेश की अनूठी संस्कृति के दर्शन करवाता है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 25 फरवरी, 2023 तक मनाया जाएगा और इस मेले में भाग लेने के लिए दो सौ से अधिक देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया है।


मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक अनिल शर्मा, चंद्रशेखर, भुवनेश्वर गौड़, सुरेश कुमार, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर व प्रकाश चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोहन लाल ठाकुर, सुरेंद्र पाल ठाकुर, डॉ. जय कुमार आजाद, चंपा ठाकुर, पवन ठाकुर, संजीव गुलेरिया, जीवन ठाकुर, नरेश चौहान, विजय पाल, चेत राम ठाकुर, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *