Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Wednesday, May 13, 2026
Uncategorized

ग्रामीण विकास मंत्री ने सीपुर मेले के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में

Spread the love

की शिरकत

कहा…..पारंपरिक मेले हमारे जीवन में सामाजिक मेल-मिलाप के साथ समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका
शिमला ब्युरो:15 मई, 2025
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मशोबरा के सीपुर में पारंपरिक दो दिवसीय जिला स्तरीय सीपुर मेले के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की ।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पारंपरिक मेले हमारे जीवन में सामाजिक मेल-मिलाप के साथ-साथ समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश समृद्ध स्थानीय विरासत का खजाना है जो यहां की परंपराओं, कला व संस्कृति को दर्शाता है । उन्होंने कहा कि मेले व त्यौहार स्थानीय लोगों के आपसी मेल मिलाप के साथ-साथ सामुदायिक व व्यापारिक रूप से भी लोगों की आकांक्षाओं व आवश्यकताओं को पूर्ण करते हैं ।


उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मशोबरा पंचायत एवं मेला समिति के समस्त प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि सीपुर मेले के साथ-साथ इस क्षेत्र के सभी धार्मिक व सामाजिक मेले यहां के लोगों के लिए धर्म और आस्था का प्रतीक है, जिन्हे बड़ी धूमधाम से मनाया जाना चाहिए।

कसुम्पटी क्षेत्र में विकास कार्यों पर 250 करोड़ किये जा रहे व्यय
कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा इस विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के निर्माण के लिए लगभग 250 करोड़ की राशि स्वीकृत की है, जिससे इस विधानसभा क्षेत्र की कच्ची सड़को को पक्का करने, सभी गांवों को सड़क व पेयजल उपलब्ध करवाने, कम वोल्टेज की समस्या को खत्म करने तथा पंचायत क्षेत्र के सभी विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

30 लाख से किये जा रहे मशोबरा पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य
स्थानीय पंचायत के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा मशोबरा पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए लगभग 30 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है तथा घोषणाओं के अनुरूप उक्त राशि विकास कार्यों पर खर्च करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण व पक्का एवं चौड़ा करने के लिए 22 विभिन्न सड़कों के एफसीए मामले व अन्य औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं जिनका निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा जबकि 65 सड़कों की गिफ्ट डीड एवं अन्य औपचारिकताएं पूर्ण करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वह सड़कों के निर्माण के लिए गिफ्ट डीड शीघ्र दे ताकि क्षेत्र के सभी गांवों को सड़क से जोड़ा जा सके।
उन्होंने कहा कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के अधीन चार सड़कों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत तथा सात सड़कों को विधायक प्राथमिकता के तहत निर्मित किया जाएगा । उन्होंने कहा कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की पंचायत क्षेत्र को जोड़ने वाली सभी छोटी बड़ी सड़कों को 80 प्रतिशत तक पक्का करने का लक्ष्य रखा गया है और यह प्रक्रिया जारी है । उन्होंने कहा कि सीपुर-देयोठी संपर्क सड़क को चौड़ा व पक्का करने के लिए प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि सीपुर मंदिर की पुरानी शैली को बरकरार रखते हुए आधुनिकता प्रदान की जाएगी। उन्होंने वन विभाग के रेंज अधिकारी को मंदिर के मुख्य द्वार को पुरानी शैली एवं कलाकृति के तहत मरम्मत करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने दो दिवसीय सीपुर मेले में अपनी-अपनी प्रस्तुति देने वाले सभी 12 स्कूलों के बच्चों को प्रोत्साहन के रूप में 5-5 हजार रुपए देने की घोषणा भी की ।
इस अतिरिक्त उन्होंने सीपुर मेला के उपलक्ष्य में प्रकाशित की गई स्मारिका का विमोचन भी किया।
स्थानीय ग्राम पंचायत की प्रधान गायत्री वर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए दो दिवसीय मेले में आयोजित किए गए कार्यक्रमों एवं खेलकूद गतिविधियों के अतिरिक्त पंचायत क्षेत्र में करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर शिमला नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पंचायत समिति अध्यक्षा चंद्रकांता वर्मा, उपाध्यक्ष विक्रम ठाकुर, अध्यक्ष मेला कमेटी एवं उपमंडलाधिकारी शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा, बीडीओ मशोबरा अंकित कोटिया, तहसीलदार शिमला ग्रामीण संजीव गुप्ता, मंडल कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष रामकिशन शांडिल, नगर निगम शिमला पार्षद विशाखा मोदी, स्थानीय उप प्रधान सीता राम शर्मा, पूर्व प्रधान एवं संयोजक मेला कमेटी बालक राम वर्मा एवं ओम प्रकाश सहित अन्य विभागों के अधिकारी, मशोबरा पंचायत तथा आसपास की पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *