Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Saturday, June 27, 2026
Uncategorized

उपायुक्त ने नशे के खिलाफ लोगों को दिलवाई शपथ

Spread the love

उपायुक्त ने नशे के खिलाफ लोगों को दिलवाई शपथ

दो दिवसीय समर फेस्टिवल नारकंडा-2026 का भव्य आगाज

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने किया शुभारंभ
शिमला 27 जून, 2026
दो दिवसीय समर फेस्टिवल नारकंडा-2026 का शुभारंभ शनिवार को उत्साह, उमंग और पारंपरिक संस्कृति के रंगों के बीच हुआ। उद्घाटन समारोह में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर समर फेस्टिवल 2026 का विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि ने उपस्थित जनसमूह को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाते हुए समाज को चिट्टा मुक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे तथा युवाओं को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करे। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध जनभागीदारी ही इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल प्रदेश में मेले और उत्सव हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों के जीवंत प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन न केवल सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि समर फेस्टिवल जैसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों, लोक गायकों, नृत्य दलों तथा युवा प्रतिभाओं को अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन करने के लिए सशक्त मंच मिलता है। इससे स्थानीय संस्कृति को संरक्षण मिलने के साथ-साथ कलाकारों को आगे बढ़ने का अवसर भी प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि नारकंडा अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सेब उत्पादन और पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन यहां आने वाले पर्यटकों को हिमाचल की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजनकर्ताओं और स्थानीय लोगों को बधाई संदेश दिए।

इस अवसर पर नगर पंचायत नारकंडा की अध्यक्ष शशि कैंथला ने मुख्यातिथि का पारंपरिक हिमाचली शॉल, टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। वहीं व्यापार मंडल नारकंडा के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने भी उपायुक्त को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें स्थानीय कलाकारों ने हिमाचली लोक संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

इस अवसर पर नगर पंचायत नारकंडा की अध्यक्ष शशि कैंथला, सचिव रजनीश चौहान, उपाध्यक्ष नरेश कैंथला, एसडीएम कुमारसैन मुकेश शर्मा, तहसीलदार दलीप कुमार, खंड विकास अधिकारी अरविंद गुलेरिया, नायब तहसीलदार विष्णु नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, सचिव रोहित डोगरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *