Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Thursday, April 16, 2026
हिमाचल

हिमाचल प्रवेश टोल नाकों की हुई नीलामी 20 करोड़ में हुई बोली
सोलन /परवाणू :09.3.23

Spread the love

हिमाचल प्रवेश टोल नाकों की हुई नीलामी 20 करोड़ में हुई बोली
सोलन /परवाणू :09.3.23
जिला सोलन के परवाणु टौल युनिट के टौल नाकाओं जिसमे परवाणु सै0 – 4 व टिपरा बाइ पास शामिल है के लिये वितीय वर्ष 2023-24 की नलामी / निविदा प्रक्रीया जिला परिषद भवन सोलन में की गई । यह नीलामी उपायुक्त एंवम पीठासीन अधिकारी सोलन जिला सोलन की अध्यक्षता में की गई । इस नीलामी प्रक्रिया मे श्री पंकज शर्मा, अति० आयुक्त राज्य कर एंव आबकारी (५०क्षे०) हिमाचल प्रदेश, श्री विनय चौधरी उप आयुक्त राज्य कर एंव आबकारी (मुख०) (पर्यवेक्षक) तथा श्री देवकांत प्रकाश खाची उप आयुक्त राज्य कर एंव आबकारी सोलन जिला सोलन मौजूद रहे। सर्वप्रथम टोल एक्ट के तहत हिन्दी में नीलामी शर्तों को नीलामी हॉल में मौजूद बोलीदाता तथा अन्य प्रतिनिधियों के समक्ष पढकर सुनाया गया तथा नीलामी प्रक्रिया सुनाने के उपरान्त बोलीदाता के हस्ताक्षर करवाये गये तत्पश्चात नीलामी शुरू की गई।करीब 12.40 बजे सोलन जिला के परवाणु यूनिट की बोली आरम्भ की गई। इस युनिट का आरक्षित मूल्य मु० 15.41.10.000/- निर्धारित किया गया था। एक घण्टें तक हॉल में नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने आए चार बोलीदाताओं को खुली नीलामी में बोली देने का अवसर प्रदान किया गया। 12.40 बजे सोलन जिला के परवाणु यूनिट की बोली आरम्भ की गई ।

इस युनिट का आरक्षित मूल्य मु०
15,41,10,000/- निर्धारित किया गया था । इस युनिट के लिये चार बोलीदाताओं में मैo Ranchod Infra Developers Pvt Ltd, office No 603, Jckson, crown Heights Crown Plaza, Sec 10, Rohini, Delhi, –
110085, श्री विनोद कुमार मलिक, H-N0 1248/6 South Civil Line, Muzaffar Nagar, UP- 251002,
M/s Jitendra Associates, Vill Baihli, PO Khilian Tehsil Nalagarh, Solan, and Sh Roop Lal Vill
Kotla, (417) Kandaghat Solan द्वारा भाग लिया गया जिसमे अधिकतम बोली M/s Ranchod Infra Developers Pvt Ltd द्वारा मु० 20 करोड़ की दी गई। बोली का क्रम करीब एक घंटे तक चला ।
इसके उपरांत जब किसी भी बोलीदाता द्वारा आगामी बोली नहीं दी गई तो समय करीब 01.30 बजे पीठासीन अधिकारी के आदेशानुसार टैंडर बाक्स को खोला गया जिसमे कुल चार निविदायें थी जिसमे श्री विनोद कुमार मलिक की निविदा मु० 15 करोड 52 लाख श्री रुप लाल द्वारा मु० 16 करोड 01 लाख, मै0 जितेन्द्रा एसोसियेटस द्वारा मु० 16 करोड 12 लाख 80 हजार पाई गई।

बोलीदाताओं द्वारा दी गई अधिकतम बोली 18 करोड 88 लाख की निविदा पाई गई जोकि मै0 M/s Ranchod Infra Developers Pvt Ltd द्वारा दी गई जोकि बोली से कम पाई गई। इस के उपरांत पीठासीन अधिकारी द्वारा मैo Ranchod Infra Developers Pvt Ltd जिसके द्वारा मु० 20 करोड की अधिकतम बोली दी गई थी को परवाणु युनिट के लिये सफल आबटीं घोषित किया गया।
देवकात
09.3.23
( देवकान्त प्रकाश खाची )
उप आयुक्त, राज्य कर एंव आबकारी,
सोलन जिला, सोलन (हि०प्र०) ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *