Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Array to string conversion in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/formatting.php on line 1128
Sunday, May 31, 2026
डेली न्यूज़

तीन माह के लिए निःशुल्क होगा ऑनलाइन आधार अपडेशन
शिमला 15 मार्च, 2023

Spread the love

तीन माह के लिए निःशुल्क होगा ऑनलाइन आधार अपडेशन
शिमला 15 मार्च, 2023
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा आधार दस्तावेज को ऑनलाइन अद्यतन (अपडेट) करने संबंधी सेवा तीन माह के लिए निःशुल्क की गई है।
उन्होंने कहा कि विगत आठ से 10 वर्षों के अंतराल में जिन नागरिकों ने अपना आधार नवीनीकरण नहीं करवाया है, उन्हें अपनी पहचान एवं पते से संबंधित दस्तावेज व प्रमाण-पत्र अपलोड करने होंगे। इसके लिए आधार सेवा केंद्र में 50 रुपये शुल्क देय है, मगर नागरिकों को राहत प्रदान करते हुए प्राधिकरण द्वारा ऑनलाइन आधार अपडेशन सेवा तीन माह तक निःशुल्क की गई है। कोई भी नागरिक 15 मार्च से 14 जून, 2023 तक इस सेवा का लाभ उठाते हुए अपना ऑनलाइन आधार अपडेशन निःशुल्क करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यह सुविधा उलंकींतण्नपकंपण्हवअण्पद और उ।ंकींत ंचच पर उपलब्ध है। उन्होंने आग्रह किया कि इस निःशुल्क सुविधा का लाभ उठाने के लिए सभी नागरिक आगे आएं तथा अपने मोबाइल नंबर भी आधार में अपडेट करवाना अवश्य सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *