Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Array to string conversion in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/formatting.php on line 1128
Friday, June 5, 2026
डेली न्यूज़

परवानू थाना के अंतर्गत 3.80 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को हिरासत

Spread the love

परवानू थाना के अंतर्गत 3.80 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को हिरासत में लेने का मामला सामने आया है | पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 1 .20 बजे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने  एक मारूति कार न० पी.बी 70 ए 2062 को चेकिंग के लिए सेक्टर 4 के बैरियर पर  रोका |  जिसने पूछने पर अपना नाम अनिल कुमार उर्फ़ (पिंटू) पुत्र  सोहन लाल रिहाइश  मकान न० 647/1 जोगी बाड़ा, अंबाला सिटी तहसील व जिला अंबाला व उम्र 34 वर्ष बताया । जिसके बाद तलाशी के दौरान  गाड़ी के अंदर डैशबोर्ड में एक पारदर्शी पाऊच में 3.80 ग्राम हेरोइन/ चिटटा बरामद हुआ। इस मामले में थाना परवाणू में मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है । डीएसपी प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की अनिल सेक्टर 4 एरिया का नामी नशा कारोबारी है पुलिस ने पहले भी इसके घर पर छापेमारी की थी | उन्होंने बताया की पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर हिरासत में लिया गया था जिसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *