Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Wednesday, April 15, 2026
राजनीतीहिमाचल

केंद्रीय मंत्री ने बताया की करियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के दल से अमृत काल में छात्रों के योगदान, नई शिक्षा नीति, स्टार्टअप की संभावनाओं सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा
15 मार्च 2023

Spread the love

केंद्रीय मंत्री ने बताया की करियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के दल से अमृत काल में छात्रों के योगदान, नई शिक्षा नीति, स्टार्टअप की संभावनाओं सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा
15 मार्च 2023
केंद्रीय सूचना प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से उनके संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के भोरंज विधानसभा से आये ग्राम प्रधानों व करियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी के छात्रों का एक दल उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मिला, ठाकुर ने अपने दिल्ली स्थित आवास पर स्वागत-अभिनन्दन किया

अनुराग ठाकुर ने बताया की ग्राम प्रधानों से भेंट के दौरान क्षेत्रीय विकास के विभिन्न पहलुओं पर सार्थक चर्चा हुई. उन्होंने कहा, ” ग्राम विकास में ही राष्ट्र का विकास निहित है। भोरंज से आए प्रधानों ने अपने विभिन्न क्षेत्रीय मुद्दों से अवगत कराया है। सभी पहलुओं पर सार्थक प्रयास किये जायेंगे।

भारत की आत्मा गावों में बसती है और 2047 तक भारत तभी एक विकसित देश बनेगा जब हमारे गांव विकसित होंगे. हम सभी एक टीम के रूप में आदरणीय प्रधानमन्त्री के सपनों का आत्मनिर्भर व विकसित भारत बनाने को कृतसंकल्पित हैं
केंद्रीय मंत्री ने बताया की करियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के दल से अमृत काल में छात्रों के योगदान, नई शिक्षा नीति, स्टार्टअप की संभावनाओं सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा, हमारे आज के युवा कल के भारत के कर्णधार हैं. उन्होंने कहा, ” भारत युवाओं का देश है। 1.4 अरब मानव संसाधनों में से करीब एक अरब भारतीय आज 35 साल से कम उम्र के हैं। हमारी औसत आयु 29 वर्ष है। 2047 में, वैश्विक कार्यबल का 21% भारत में होगा। स्वतंत्रता के बाद से लंबे समय तक, भारत के मानव संसाधनों को विकास में बाधा, अभिशाप के रूप में माना जाता था। लेकिन निरंतर, केंद्रित और व्यापक प्रयासों से, भारत पिछले 90 महीनों में उस धारणा को बदलने में सक्षम रहा है। आज दुनिया मानव सभ्यता की सबसे जटिल समस्याओं का समाधान प्रदान करने में भारतीय युवाओं की क्षमता, ज्ञान और शक्ति को स्वीकार करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *