Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Monday, May 18, 2026
हिमाचल

इनरव्हील ने कार रैली कर दिया महिला सशक्तिकरण व् लैंगिक समानता का सन्देश

Spread the love

इनरव्हील ने कार रैली कर दिया महिला सशक्तिकरण व् लैंगिक समानता का सन्देश
इनरव्हील क्लब 308 परवाणू की महिलाओं ने कार रैली कर लोगों को कैंसर , लैंगिक समानता व् महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूक किया |रैली समापन के पश्चात् परवाणू पहुँचने पर क्लब की महिलाओं का क्लब के अन्य सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया |  रैली की शुरुवात देहरादून से शुरू की गयी क्लब 311 के सदस्यों के साथ मिल कर उन्होंने लोगों को कैंसर व् महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूक किया | परवाणू से 6 महिलाएं 3 कारों के साथ रैली में शामिल हुई जो की विभिन्न स्थांनो से होते हुए वीरवार शाम को परवाणू पहुंची |

परवाणू पहुंचने पर क्लब कोषाध्यक्ष पूजा गोयल ने बताया की रैली देहरादून, हरिद्वार , काशीपुर, रामपुर, मुरादाबाद ,मेरठ , हापुड़ , सोनीपत ,फतेहाबाद, मानसा , फगवाड़ा , जालंधर , रूपनगर से होते हुए रोपड़ में संपन्न हुई | इस मौके पर पूजा गोयल ने बताया की महिला सशक्तिकरण के लाभ का कई महिलाओं द्वारा गलत व् नाजायज फायदा उठाने की कई शिकायतें मिली हैं | जिसके लिए हमने महिलाओं को लैंगिक समानता की जानकारी दी तथा उन्हें समानता का सन्देश दिया | पूजा ने कहा जहाँ पुरुषों के साथ महिलाएं सामान रूप से कार्य कर रही हैं वहीँ महिलाओं को भी पुरुषों के साथ समानता का व्यवहार करना चाहिए | हमें अपने परिवार में भी समानता का व्यवहार रखना चाहिए तथा अपने बच्चों को भी इसके प्रति जागरूक रखना चाहिए | इस मौके पर  जिला कोषाध्यक्ष पूजा गोयल , अध्यक्ष पूजा गुप्ता , उपाध्यक्ष मंजुला सूद रूचि कपूर ,अन्नू कपूर, पूर्णिमा दत्ता, मोनिका गुप्ता व् पारुल गोयल मौजूद रहे | 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *