Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Saturday, May 30, 2026
राजनीतीहिमाचल

सीएम सुक्खू बोले- लोक सेवा आयोग 10 दिन में शुरू करेगा दो हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया
March 21, 2023

Spread the love

सीएम सुक्खू बोले- लोक सेवा आयोग 10 दिन में शुरू करेगा दो हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया
March 21, 2023
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मंगलवार को विधानसभा में पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों को गिनाया।

शिमला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अगले 10 दिन में राज्य लोकसेवा आयोग भंग किए गए कर्मचारी चयन आयोग की 2 हजार विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया 10 दिन में शुरू करेगा। अभ्यर्थियों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। वहीं, पुरानी लंबित भर्तियों का परिणाम भी घोषित किया जाएगा। मुख्यमंत्री प्रदेश की कांग्रेस सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मंगलवार को विधानसभा में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों को गिनाया।

कुछ विभागों में व्यवस्था बदली
सीएम ने कहा कि पहले दिन से हमारी प्रतिबद्धता रही है कि हम सत्ता सुख के लिए नहीं, व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रदेश की अर्थव्यवस्था कर्ज के बोझ के तले दबी हुई है। 17 मार्च को जब बजट पेश किया तो प्रदेश के लोगों के लिए उम्मीद की किरण आई। तकरीबन 10 बैठकें खुद लीं। चार साल में भविष्य की युवा पीढ़ी का ध्यान रखेंगे। शिक्षण संस्थान और डिवीजन खोलना बड़ी बात नहीं है। विधायकों की राय आई कि हमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य का ध्यान रखना है। कुछ विभागों में व्यवस्था बदल दी है, कुछ में बजट में एक साल में परिवर्तन आएगा।

अब 20 दिन में पूरी होगी टेंडर प्रक्रिया
हमारी सरकार पारदर्शिता से काम करेगी और जनता के हितों के लिए फैसले लिए जाएंगे। पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन बहाल करने का निर्णय लिया और इसके लिए एक हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया। 1 अप्रैल से सभी कर्मियों व अधिकारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा। कहा कि पहले 90 दिन में टेंडर प्रक्रिया पूरी होती थी। अब सरकार ने सभी विभागों में 20 दिन में टेंडर जारी करने का नियम बनाया है। वन विभाग में नई पौध की देखरेख के लिए समर्पित स्टाफ लगाया जाएगा। वन विभाग के निर्माण विंग को बंद कर स्टाफ अन्य विभागों में भेजा जाएगा। दूसरी गारंटी भी शुरू कर रहे हैं। महिलाओं को पांच चरणों में पेंशन देंगे। सब महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *